{"_id":"685d613906f76cb95d029d8e","slug":"ssc-recruitment-2025-ssc-adopts-e-dossier-system-to-fast-track-pre-appointment-process-details-here-2025-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SSC: एसएससी ने भर्ती प्रक्रिया में किया डिजिटल सुधार, अब ई-डॉसियर से होगा प्री-अपोइंटमेंट का काम तेजी से पूरा","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC: एसएससी ने भर्ती प्रक्रिया में किया डिजिटल सुधार, अब ई-डॉसियर से होगा प्री-अपोइंटमेंट का काम तेजी से पूरा
Thu, 26 Jun 2025 08:34 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 26 Jun 2025 08:34 PM IST
सार
SSC E-Dossier 2025: एसएससी ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाते हुए फिजिकल डॉसियर की जगह 'ई-डॉसियर' सिस्टम लागू किया है। इससे प्री-अपोइंटमेंट प्रक्रिया में तेज, पारदर्शी और पर्यावरण हितैषी होगी।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : Official (https://ssc.gov.in/)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC Recruitment Digital Process: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी भर्ती प्रक्रिया में एक बड़ा डिजिटल बदलाव करते हुए फिजिकल डॉसियर सिस्टम को पूरी तरह खत्म कर 'ई-डॉसियर' (e-Dossier) प्रणाली लागू कर दी है। इस पहल का उद्देश्य चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज संबंधित मंत्रालयों और विभागों तक तेजी और सुरक्षा के साथ पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है ई-डॉसियर सिस्टम?
ई-डॉसियर एक पूरी तरह डिजिटल और सुरक्षित सिस्टम है, जिसके जरिए SSC अब चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज मंत्रालयों को ऑनलाइन भेज रहा है। यह सुविधा एसएससी के विशेष ई-डॉसियर पोर्टल पर नोडल अधिकारियों को सुरक्षित लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
प्री-अपोइंटमेंट प्रक्रिया होगी तेज और पारदर्शी
कार्मिक मंत्रालय के अनुसार, इस नए सिस्टम से प्री-अपोइंटमेंट फॉर्मेलिटीज़ पहले की तुलना में कई गुना तेजी से पूरी होंगी, जिससे लाखों युवाओं को लाभ मिलेगा। साथ ही, इससे भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और डेटा की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
किस-किस परीक्षा में लागू हो चुका है ई-डॉसियर सिस्टम?
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने ई-डॉसियर सिस्टम को पहले ही कई प्रमुख परीक्षाओं में सफलतापूर्वक लागू कर दिया है। ये परीक्षाएं हैं:- जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2024 (Junior Engineer Examination 2024)
- कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा 2024 (CHSL 2024)
- मल्टी-टास्किंग स्टाफ परीक्षा 2024 (MTS 2024)
- कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2024 (CGL 2024)