फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Phase 13 Vacancy 2025: Last Chance to Apply for 2423 Posts Today, Submit Your Application Now

SSC Phase 13 Vacancy 2025: एसएससी फेज XIII के 2423 पदों पर भर्ती के लिए आज आखिरी मौका, तुरंत करें आवेदन

Mon, 23 Jun 2025 08:11 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 23 Jun 2025 08:11 AM IST
सार

SSC Recruitment 2025: एसएससी फेज XIII भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज 23 जून है। 2423 पदों पर भर्तियों के लिए उम्मीदवार एसएससी की वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन करें।

विज्ञापन
SSC Phase 13 Vacancy 2025: Last Chance to Apply for 2423 Posts Today, Submit Your Application Now
कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : Official (https://ssc.gov.in/)

विस्तार

SSC Phase 13 Vacancy 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित एसएससी फेज XIII भर्ती प्रक्रिया के तहत आज, 23 जून 2025 आवेदन का अंतिम दिन है। इस सिलेक्शन पोस्ट भर्ती अभियान के अंतर्गत विभिन्न केंद्रीय विभागों में कुल 2,423 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 जून 2025 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो 28 जून 2025 से लेकर 30 जून 2025 तक खोली जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

SSC Phase 13 Vacancy 2025: महत्वपूर्ण तिथियां 

इवेंट तिथि
आवेदन शुरू 2 जून 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून 2025
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 24 जून 2025
करेक्शन विंडो 28 जून से 30 जून 2025
कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) 24 जुलाई से 4 अगस्त 2025 (संभावित)

आयोग द्वारा संशोधित आवेदन को दोबारा जमा करने के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। पहली बार सुधार करने और संशोधित आवेदन पुनः जमा करने पर 200 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। इसके बाद, दूसरी बार सुधार करने और आवेदन पुनः जमा करने पर 500 रुपये शुल्क देय होगा। यह निर्धारित सुधार शुल्क सभी उम्मीदवारों पर समान रूप से लागू होगा।

रिक्तियों की संख्या

इस भर्ती में कुल 2,423 पद उपलब्ध हैं, जिनमें से यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन (यूआर) के लिए 1,169 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 231, ओबीसी के लिए 561, एससी के लिए 314, और एसटी के लिए 148 पद आरक्षित हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कैंटीन अटेंडेंट, जूनियर इंजीनियर, टेक्निकल अटेंडेंट, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, एमटीएस, गर्ल कैडेट इंस्ट्रक्टर, फायरमैन, स्टोरकीपर, रिसर्च असिस्टेंट, क्लर्क, ऑपरेटर, चार्जमैन, फील्डमैन, टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर, लाइब्रेरी क्लर्क सहित अन्य पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।

पातत्रता मानदंड

विभागीय पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता भिन्न-भिन्न है, जिसमें कुछ पदों के लिए न्यूनतम 10वीं पास, तो कुछ के लिए 12वीं पास और कुछ पदों के लिए स्नातक की डिग्री आवश्यक है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने इच्छित पद की योग्यता संबंधी विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में जरूर देख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा पदानुसार भिन्न है, जिसमें अधिकतम आयु 42 वर्ष तक हो सकती है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार बनाकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

परीक्षा शुल्क के रूप में जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों से 100 रुपये लिया जाएगा, जबकि एससी, एसटी, पीएच और सभी वर्गों की महिलाओं को परीक्षा शुल्क से छूट दी गई है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आप SSC की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब रजिस्ट्रेशन करें (अगर पहले नहीं किया है)।
  • इसके बाद, लॉगिन करें और "Selection Post Phase 13" पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क ऑनलाइन या SBI ई-चालान से जमा करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed