SSC Recruitment 2022: एसएससी ने जारी की दो हजार से अधिक पदों पर भर्तियां, यहां जानें कैसे करना है आवेदन
SSC Recruitment 2022: एसएससी की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 2064 रिक्तियां जारी की गई हैं। उम्मीदवारो का चयन सीबीटी मोड में आयोजित की जाने वाली परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC Recruitment 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की इच्छा रखते हैं और इसके लिए पूरी मेहनत के साथ तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने फेज-10 के तहत हजारों पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के पूरा कर सकते हैं। इस खबर में हम आपको इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी जरूरी प्रक्रिया बताएंगे।
SSC Recruitment 2022: कब तक कर सकते हैं आवेदन?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी की गई फेज-10 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। एसएससी ने इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 जून, 2022 को निर्धारित की है। चूंकि, एसएससी की भर्ती देश में काफी बहुचर्चित होती हैं। इसलिए इस भर्ती के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आने की उम्मीद है। आखिरी समय में आवेदन करने में आधिकारिक वेबसाइट पर तकनीकी समस्या भी आ सकती है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन आखिरी तारीख से पहले ही पूरी कर लें।
SSC Recruitment 2022: इतने पदों पर होंगी भर्तियां
एसएससी की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 2065 रिक्तियां जारी की गई हैं। उम्मीदवारो का चयन सीबीटी मोड में आयोजित की जाने वाली परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इस परीक्षा में बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के माध्यम से चयनित होंगे उन्हें आयोग के विभागों में विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में पदों के अनुसार दसवीं, बारहवीं और स्नातक पास की योग्यता होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक करें।
SSC Recruitment 2022: कब होगी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से फेज-10 के तहत रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की आधिकारिक तारीख नहीं जारी की गई है। हालांकि, इस परीक्षा का आयोजन अगस्त महीने में देशभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। आयोग की ओर से 20 से 24 जून, 2022 तक आवेदन पत्र में सुधार का मौका दिया जाएगा। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
SSC Recruitment 2022: भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 12 मई, 2022
- आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 13 जून, 2022
- आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 15 जून, 2022
- आवेदन पत्र में सुधार की तारीख- 20 से 24 जून, 2022
- परीक्षा की तारीख- अगस्त, 2022
आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के इस भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को जरूरी जानकारी, दस्तावेज और आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। उम्मीदवार आवेदन के पश्चात आवेदन पत्र का प्रिंट भी निकलवा लें।