फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ssc new action to stop fake activities

SSC का बड़ा फैसला, बेरोजगार युवक जरूर पढ़ें खबर

Sat, 08 Aug 2015 02:31 PM IST
Updated Sat, 08 Aug 2015 02:31 PM IST
विज्ञापन
ssc new action to stop fake activities

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। इस दिशा में एसएससी ने एक बेहद अहम फैसला किया है।

विज्ञापन


इस नए फैसले में एसएससी की ओर से यह अनिवार्य कर दिया गया है कि यदि ओएमआर पर बाएं हाथ के अंगूठे की छाप नहीं लगी है तो उनके आंसर सीट का मूल्यांकन नहीं होगा।
विज्ञापन


ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा में शून्य अंक दिए जाएंगे। बोर्ड की ओर से यह फर्जीवाड़ा रोकने और परीक्षा में असली परीक्षार्थी की जगह किसी दूसरे को बैठने से रोकने के लिए किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा रोकने के लिए लिया फैसला

ssc new action to stop fake activities

कर्मचारी चयन आयोग की पहली बार संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा 2015 में लागू की गई है।

आयोग की ओर से नई व्यवस्था हाल के दिनों में परीक्षा में हुए फर्जीवाड़े को रोकने के लिए किया गया है।

एसएससी की ओर से नई व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों को आगाह किया गया है कि वह आंसर सीट (ओएमआर) पर बाएं हाथ के अंगूठे की छाप अवश्य लगाएं, नहीं तो शून्य अंक मिलेगा।

टिकट नंबर ओएमआर पर सही नहीं भरने पर जीरो अंक

ssc new action to stop fake activities

आयोग की ओर से अभ्यर्थियों को कहा गया है कि रोलनंबर गलत तरीके से कोड करने, टिकट नंबर ओएमआर पर सही नहीं भरने पर भी जीरो अंक मिलेंगे।

एसएससी ने गलत तरीके से रोलनंबर कोड करने वाले परीक्षार्थियों के अंकों का विवरण भी नहीं जारी करने का निर्णय किया है। आयोग ने गड़बड़ी रोकने के लिए परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा कक्ष में सीट का आवंटन नहीं किया है।

आयोग की ओर से इस व्यवस्था को मध्य क्षेत्र में इलाहाबाद केन्द्र पर लागू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed