{"_id":"6777d657c2f1f8dd0404d0c1","slug":"ssc-mts-result-2024-will-declared-soon-merit-list-will-also-be-released-you-can-check-like-this-2025-01-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SSC MTS Result 2024: जल्द घोषित होगा एसएससी एमटीएस का परिणाम, मेरिट सूची भी होगी जारी; ऐसे कर सकेंगे चेक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC MTS Result 2024: जल्द घोषित होगा एसएससी एमटीएस का परिणाम, मेरिट सूची भी होगी जारी; ऐसे कर सकेंगे चेक
Fri, 03 Jan 2025 05:52 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 03 Jan 2025 05:52 PM IST
सार
SSC MTS Result 2024: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन जल्द ही मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
विज्ञापन
SSC MTS 2024
- फोटो : Amar ujala graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC MTS Result 2024: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) जल्द ही मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित करेगा। एसएससी एमटीएस परिणाम 2024 रिलीज की तारीख के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एससी एमटीएस परिणाम 2024 जनवरी के दूसरे हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए उन्हें अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
SSC MTS Exam: परीक्षा तिथियां
एसएससी एमटीएस परीक्षा 30 सितंबर से 14 नवंबर 2024 तक आयोजित की गई थी। इसके तहत कुल 9,583 पदों पर भर्ती होनी है, जिसमें 6,144 पद एमटीएस और 3,439 पद हवलदार के हैं।
विज्ञापन
SSC MTS Answer Key: प्रोविजनल उत्तर कुंजी
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने 29 नवंबर को प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की थी, जिसके लिए आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2024 थी। प्रत्येक आपत्ति के लिए उम्मीदवारों को ₹100 शुल्क का भुगतान करना पड़ा था।SSC MTS Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न
एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई। जिसमें दोनों सत्रों के लिए 45 मिनट का समय दिया गया था। हालांकि पहले सत्र में नेगेटिव मार्किंग नहीं थी, लेकिन दूसरे सत्र में गलत उत्तर देने पर 1 नंबर की नेगेटिव मार्किंग थी।SSC MTS Salary: वेतन विवरण
एसएससी एमटीएस के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार ₹18,000 से ₹22,000 मासिक वेतन मिलेगा। यह वेतन पे-बैंड-1 (₹5200-₹20200) और ग्रेड पे ₹1800 के तहत तय होता है।SSC MTS Expected Cut off: संभावित कट ऑफ
एसएससी एमटीएस के लिए सामान्य श्रेणी के लिए संभावित कट ऑफ 140-150 के बीच रहने की उम्मीद है। एससी के लिए कट ऑफ 128-138, एसटी-125-135, ओबीसी-135-145 के बीच हो सकता है। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण (पीईटी) और शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) में बैठने के पात्र होंगे। ध्यान दें कि पीईटी/पीएमटी केवल हवलदार पद के लिए आयोजित किया जाएगा, एमटीएस पदों के लिए नहीं।SSC MTS Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।