फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS Result 2021 Tier 1 Result declared Know how to check sarkari result ssc.nic.in

SSC MTS Result 2021: एसएससी एमटीएस टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

Fri, 04 Mar 2022 09:31 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 04 Mar 2022 09:31 PM IST
सार

SSC MTS Tier 1 Result: एसएससी की मल्टी टास्किंग स्टाफ टियर-1 परीक्षा पांच अक्तूबर से दो नवंबर, 2021 तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार अब टियर-2 परीक्षा में भाग लेने के पात्र होंगे। 

विज्ञापन
SSC MTS Result 2021 Tier 1 Result declared Know how to check sarkari result ssc.nic.in
SSC MTS 2021 : एसएससी एमटीएस रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC MTS Tier 1 Result: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी एमटीएस टियर 1 भर्ती (SSC MTS Tier 1) परीक्षा 2020-21 के परिणाम शुक्रवार, चार मार्च, 2022 को जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने टियर-1 परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।

विज्ञापन

एसएससी की मल्टी टास्किंग स्टाफ टियर-1 परीक्षा पांच अक्तूबर से दो नवंबर, 2021 तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार अब टियर-2 परीक्षा में भाग लेने के पात्र होंगे। अंतिम उत्तर कुंजी 12 नवंबर को जारी की गई थी और 18 नवंबर तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं।
विज्ञापन

 

44,680 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई की एसएससी एमटीएस परीक्षा

एसएससी की ओर से जारी परिणाम के अनुसार, कुल 44,680 उम्मीदवारों ने एसएससी एमटीएस टियर-1 परीक्षा क्वालीफाई की है। अब ये उम्मीदवार वर्णनात्मक पेपर यानी टियर-2 परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं। टियर- 2 परीक्षा पेन और पेपर मोड में डिस्क्रिप्टिव पेपर के तहत होगी। इसमें उम्मीदवारों को अंग्रेजी या किसी भी भाषा में एक लघु निबंध या पत्र लिखना होगा। एमटीएस टियर-2 डिस्क्रिप्टिव एग्जाम की डेट शीट कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर नियत समय पर जारी की जाएगी। परिणाम मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर, श्रेणी और नाम शामिल हैं।  

 

SSC MTS Result 2021 डाउनलोड करने का तरीका

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर उपलब्ध  रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें। 
  3. इसके बाद उपलब्ध सूची में से मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्नीकल) कर्मचारी परीक्षा 2020 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  4. एसएससी एमटीएस परिणाम मेरिट सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  5. सूची में अपने रोल नंबर सर्च करके डाउनलोड करें और पेज का प्रिंट आउट रख लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed