SSC MTS Result 2021-22: मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानिए इस एग्जाम में किस श्रेणी के कितने हजार अभ्यर्थी हुए हैं पास
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने MTS टियर-1 परीक्षा 2020-21 के रिजलट की घोषणा कर दी है। पेपर-1 का रिजल्ट नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले के आधार पर जारी किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) 2021 की टियर-I परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी एसएससी की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सत्य सिलेक्शन कमीशन के इस टियर-1 एग्जाम में लगभग 44,680 अभ्यर्थी सफल हुए हैं,जिन्हें टियर-2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद टियर-2 में पास होने वाले कैंडिडेट्स को स्किल टेस्ट देना होगा। सफल उम्मीदवार को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले एसएससी एमटीएस का रिजल्ट 28 फरवरी को जारी किया जाना था, लेकिन कुछ कारणोंसे ऐसा संभव नहीं हो सका। अब आयोग ने 4 मार्च को रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन 5 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2021 तक किया गया था। अभ्यर्थी अधिक जानकारी एसएससी की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE Current Affairs PDF- Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
क्या है पास होने वाले उम्मीदवारों का आंकड़ा
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की एमटीएस भर्ती 2020 के टियर-I एग्जाम में देश भर से लगभग 30 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा का परिणाम जारी किए जाने के बाद इसमें केवल 44680 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। इसमें सामान्य वर्ग के 18480 , ओबीसी के 11600, ईडब्ल्यूएस के 3070 , एससी कैटेगरी से 3590 और एसटी उम्मीदवारों की संख्या का आंकड़ा 2980 बताया जा रहा है। इसके अलावा कुछ संख्या दिव्यांग कैटेगरी के अभ्यर्थियों की भी है। अधिक जानकारी के लिए एसएससी की वेबसाईर पर विज़िट करना होगा।
यह भी पढ़ें
SSC MTS कट ऑफ
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।