फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS Recruitment 2021 Last Date for SBI Bank Challan Payment Last Date Extended

एसएससी : एमटीएस भर्ती परीक्षा के फीस चालान जमा करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ी

Thu, 01 Apr 2021 05:32 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 01 Apr 2021 05:32 PM IST
सार

  • चालान के माध्यम से भुगतान की नई अंतिम तिथि : 06.04.2021
  • सीबीटी परीक्षा (टियर- I) की अनुसूची: 01.07.2021 से 20.07.2021 तक
  • टियर- II परीक्षा की तिथि (वर्णनात्मक पेपर): 21.11.2021

विज्ञापन
SSC MTS Recruitment 2021 Last Date for SBI Bank Challan Payment Last Date Extended
SSC MTS 2021 : एसएससी एमटीएस भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC MTS Recruitment 2021 : एसएससी यानी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ की बंपर भर्तियां की जा रही हैं। इस भर्ती के लिए पेमेंट चालान जमा करने की अंतिम तिथि आगे छह अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। पहले ऑनलाइन पेमेंट चालान जमा करने की अंतिम तिथि 29 मार्च को थी। चूंकि, 29 मार्च को होली पर्व के कारण अवकाश था, इसलिए कई उम्मीदवार आवेदन शुल्क भुगतान के लिए बैंक चालान जमा नहीं पर पाए थे। ऐसे में उम्मीदवारों को अतिरिक्त मौका दिया जा रहा है।

विज्ञापन


कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने शुक्रवार, 05 फरवरी को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए थे। जो उम्मीदवार 29 मार्च से पहले बैंक चालान जमा नहीं कर सके तो वे अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नजदीकी ब्रांच में एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा का चालान जमा कर सकते हैं। चालान जमा करने की विस्तारित अंतिम तिथि 06 अप्रैल, 2021 तक जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा के जरिये केंद्र और राज्य सरकारों के अधीन विभागों और सेवा संस्थानों में मल्टी टास्किंग और नॉन टेक्नीकल स्टाफ के पदों पर भर्तियां की जाती हैं। यहां आप इस खबर में भर्ती परीक्षा का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया गया था। अभ्यर्थी नोटिफिकेशन को यहां क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती परीक्षा का शेड्यूल 
मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ परीक्षा 2020
  • चालान के माध्यम से भुगतान की नई अंतिम तिथि (बैंक के कामकाज के घंटों के दौरान): 06.04.2021
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (टियर- I) की अनुसूची: 01.07.2021 से 20.07.2021 तक
  • टियर- II परीक्षा की तिथि (वर्णनात्मक पेपर): 21.11.2021
पदों का विवरण 
आमतौर पर एसएससी एमटीएस परीक्षा के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों के विवरण, मंत्रालयों एवं विभाग में रिक्तियों की संख्या के अनुसार तय होते हैं। इसलिए, रिक्तियों की संख्या बाद में जारी की जा सकती है। पिछले तीन वर्षों की बात करें तो रिक्तियों की संख्या घटती बढ़ती रही है। जहां वर्ष 2017 में 8,300, 2018 में 10,674 तो वहीं 2019 में 9,069 रिक्तियों पर भर्ती की घोषणा की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed