फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS PET/PST Admit Card out for eastern region, Download call letter from sscer.gov; Direct link here

SSC MTS PET Admit Card: एसएससी एमटीएस भर्ती के शारीरिक परीक्षण का प्रवेश पत्र जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

Thu, 30 Jan 2025 08:45 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 30 Jan 2025 08:45 PM IST
सार

SSC MTS Physical Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग ने एमटीएस भर्ती के अगले चरण, यानी शारीरिक परीक्षण का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इस दौर के लिए योग्य घोषित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
SSC MTS PET/PST Admit Card out for eastern region, Download call letter from sscer.gov; Direct link here
SSC MTS PET Admit Card - फोटो : Official Website (sscer.org.)

विस्तार

SSC MTS 2024 PET/PST Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग ने एमटीएस (गैर-तकनीकी) और हवलदार भर्ती के शारीरिक परीक्षण के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने एसएससी एमटीएस भर्ती की लिखित परीक्षा में अर्हता प्राप्त की है और उन्हें शारीरिक क्षमता परीक्षण/शारीरिक मापदंड परीक्षण के लिए योग्य घोषित किया गया है, वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। शारीरिक परीक्षण की शुरुआत 5 फरवरी, 2025 से होगी।

विज्ञापन

SSC MTS PET/PST Admit Card: इस क्षेत्र के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र

ताजा जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर और कोलकाता
सीजीएसटी और सीएक्स जोन में आवंटित उम्मीदवारों के पीईटी/पीएसटी के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं। संबंधित उम्मीदवार एसएससी पूर्वी क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट sscer.org. पर जाकर अपना शारीरिक परीक्षण का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवंटित तिथि पर संबंधित दस्तावेजों के साथ करना होगा केंद्र पर रिपोर्ट

नोटिस में उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए तिथि, समय और स्थान आवंटित किए गए हैं। शारीररक क्षमता परीक्षा/शारीररक मापदंड परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने नाम एवं अनुक्रमांक के आगे उल्लिखित तारीख और समय पर संबंधित परीक्षा केंद्र में अपने डाउनलोड किए हुई कॉल लेटर में उल्लिखित दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा।



आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। सभी उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र संबंधित आधिकारिक क्षेत्रीय एसएससी वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।

विज्ञापन

21 जनवरी को जारी हुआ था रिजल्ट

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 21 जनवरी को घोषित किया था। परिणाम नोटिस के अनुसार, शारीरिक परीक्षण के लिए कुल 27,011 उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से चयनित किया गया। एमटीएस और हवलदार परीक्षाएं 30 सितंबर, 2024 से 14 नवंबर, 2024 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हिंदी, अंग्रेजी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की गई थी।

SSC MTS Physical Admit Card Download: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले संबंधित आधिकारिक क्षेत्रीय एसएससी वेबसाइट पर जाएं।
  • अब ताजा सूचना वाले सेक्शन में एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed