SSC MTS-Havaldar 2023: एमटीएस-हवलदार पदों पर रिक्तियों की फाइनल सूची जारी, करीब 1800 पदों पर होगी भर्ती
SSC MTS, Havaldar Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) पदों पर भर्ती परीक्षा 2023 के लिए अंतिम रिक्ति सूची जारी की है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अब एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिक्तियों की सूची देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC MTS, Havaldar Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए अंतिम रिक्ति सूची जारी कर दी है। जो उम्मीदवार मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2023 में शामिल हुए थे, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर रिक्तियों की पूरी सूची देख सकते हैं।
रिक्तियों का विवरण और आयुसीमा
एसएससी की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1773 पद भरे जाएंगे। कुल पदों में से 1171 पद एमटीएस आयु वर्ग 18-25 वर्ष के लिए भरे जाएंगे, 206 पद एमटीएस आयु वर्ग 18-27 वर्ष के लिए और 396 पद हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) के लिए भरे जाएंगे।
SSC MTS, Havaldar परीक्षा विवरण
कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) पदों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा 01 सितंबर से 14 सितंबर 2023 तक पूरे देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा का परिणाम 07 दिसंबर, 2023 को घोषित किया गया है।
एसएससी हवलदार शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कुल 3,015 उम्मीदवारों में से 1,683 उम्मीदवार उपस्थित हुए और 1,586 को योग्य घोषित किया गया है। परिणामों के अनुसार, अनुचित साधनों का उपयोग करने के लिए 110 उम्मीदवारों को परीक्षा से बाहर कर दिया गया है। 387 अभ्यर्थियों के नतीजे रोके गए हैं। आयोग ने पहले अनुसूचित जाति वर्ग को छोड़कर सभी श्रेणियों के लिए रिक्तियों की संख्या कम कर दी थी।