फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS Havaldar Exam 2021 Important notice for candidates check last date for application and other details here

SSC MTS, Havaldar Exam 2021: एसएससी ने एमटीएस और हवलदार भर्ती उम्मीदवारों के लिए जारी की महत्वपूर्ण सूचना, यहां पढ़ें

Tue, 19 Apr 2022 03:01 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 19 Apr 2022 03:01 PM IST
सार

एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा 2021 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी अब नजदीक आ रही है। इसलिए कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों से अपने आवेदन जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर सबमिट करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
SSC MTS Havaldar Exam 2021 Important notice for candidates check last date for application and other details here
SSC MTS 2021 : एसएससी एमटीएस अधिसूचना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC MTS, Havaldar Exam 2021: एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से गैर-तकनीकी मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए ssc.nic.in पर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।

विज्ञापन

एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा 2021 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी अब नजदीक आ रही है। इसलिए कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों से अपने आवेदन जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर सबमिट करने का अनुरोध किया है। एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मार्च से शुरू हुई थी।  

विज्ञापन

3,603 रिक्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल

आयोग का कहना है कि आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2022 है। ऐसे में अंतिम तिथि नजदीक आने पर एससएससी के सर्वर पर उम्मीदवारों की अधिक संख्या के कारण हैवी ट्रैफिक रहने से सर्वर डाउन हो सकता है या आंशिक तौर पर ठप होने संबंधी समस्या आ सकती है।
आयोग ने उम्मीदवारों को अंतिम तिथि तक इंतजार न करते हुए जल्द आवेदन करने के लिए कहा है, ताकि सर्वर संबंधी परेशानी से बचा जा सके। बता दें कि सीबीआईसी और सीबीएन में हवलदार के लिए कुल 3,603 रिक्तियां हैं, जबकि एमटीएस के पदों के लिए रिक्तियां बाद में अधिसूचित की जाएंगी।

 

आठ मई को होगी SSC MTS, Havaldar भर्ती परीक्षा

साथ ही आयोग ने उम्मीदवारों को आगाह किया है कि किसी भी परिस्थिति में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 13 अप्रैल, 2022 को जारी अधिसूचना में कहा गया कि उम्मीदवारों को चेतावनी दी जाती है कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को लेकर किसी भी परिस्थिति में कोई विस्तारित मौका नहीं दिया जाएगा।
एसएससी की ओर से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (पेपर- 1) जुलाई में आयोजित की जाएगी, जबकि मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ परीक्षा-2020 का पेपर-2 (वर्णनात्मक) को आठ मई, 2022 को आयोजित किया जाएगा। 

 

विज्ञापन

SSC MTS, Havaldar Exam से जुड़ी अहम जानकारियां

  1. परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि दो मई है।
  2. महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) और पूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को आरक्षण के भुगतान से छूट दी गई है। 
  3. सीबीएन में एमटीएस और हवलदार के लिए भर्ती नियमों के अनुसार पदों के लिए आयु सीमा 18-25 वर्ष के बीच है। 
  4. वहीं, सीबीआईसी में हवलदार और एमटीएस के कुछ पदों के लिए 18-27 वर्ष है। 
  5. अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति, विकलांग व्यक्तियों और पूर्व सैनिकों आदि के उम्मीदवारों के लिए कुछ छूट हैं। 
  6. परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। 
  7. इच्छुक छात्र अपने आवेदन आयोग की वेबसाइट- ssc.nic.in पर जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed