फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS Examination 2021: Admit card may be issued by this date, know what is the latest update, safalta

SSC MTS Examination 2021: इस तारीख तक जारी हो सकता है एडमिट कार्ड, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

Sun, 12 Sep 2021 04:44 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 12 Sep 2021 04:44 PM IST
सार

MTS परीक्षा के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इस परीक्षा का आयोजन 5 से 20 अक्टूबर के बीच किया जाना है।

विज्ञापन
SSC MTS Examination 2021: Admit card may be issued by this date, know what is the latest update, safalta
SSC MTS Exam 2021 - फोटो : Safalta.com

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती के लिए परीक्षा 5 से 20 अक्टूबर के बीच आयोजित की जानी है। इस परीक्षा में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है, इसलिए अभ्यर्थी बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए SSC ने फरवरी 2021 में नोटिफिकेशन जारी किया था। SSC द्वारा यह भर्ती भारत सरकार के विभिन्न विभागों तथा मंत्रालयों में मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जाती है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो बाकी बचे समय में पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे SSC MTS टारगेट बैच से जुड़ जाना चाहिए।
विज्ञापन

इस तारीख तक जारी हो सकता है एडमिट कार्ड :

MTS के पदों पर भर्ती के लिए होने वाली इस परीक्षा में अब एक माह से भी कम का समय बचा है, ऐसे में अभ्यर्थियों के मन में यह चिंता होनी लाजमी है कि उनका परीक्षा कब और किस शहर में है। गौरतलब है कि अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा की तिथि तथा शहर की जानकारी के लिए आयोग द्वारा परीक्षा से कुछ दिनों पहले प्रोविशनल एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जाता है। अभ्यर्थी इस प्रोविशनल एडमिट कार्ड की सहायता से परीक्षा की तिथि देख सकते हैं और फिर परीक्षा से 4 दिनों पहले उन्हें उनका मूल एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जाता है। 
विज्ञापन

 ये भी पढ़ें: SSC MTS परीक्षा में पूछे जाते हैं ऐसे सवाल, क्या आप जानते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

कब तक उपलब्ध कराया जा सकता है प्रोविशनल एडमिट कार्ड :

आयोग ने प्रोविशनल एडमिट कार्ड के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी है की यह अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 2 सप्ताह पहले उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस बार की MTS परीक्षा 5 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही है, इसलिए अभ्यर्थियों का प्रोविशनल एडमिट कार्ड 20 सितंबर के बाद कभी भी उन्हें उपलब्ध कराया जा सकता है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कैसे करें तैयारी :
अगर आप SSC MTS की इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं और इसमें सफल होना चाहते हैं, तो आपको आज ही सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे SSC MTS टारगेट बैच से जुड़ जाना चाहिए। इस बैच में आपको 110 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री मिलती है। इसके साथ ही आपको विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को क्रैक करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह और वीकली टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इस कोर्स से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, ई-बुक्स जैसी  अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed