फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS 2025 Notification soon at ssc.gov.in; Check important details here

SSC MTS 2025: गणित और रीज़निंग में तंग है हाथ, तो एसएससी की इस भर्ती में आजमाएं हाथ, कल जारी होगा नोटिस

Wed, 25 Jun 2025 06:48 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 25 Jun 2025 06:48 PM IST
सार

SSC MTS 2025: गणित और रीज़निंग जैसे विषयों में कमजोर उम्मीदवारों के लिए एसएससी एमटीएस भर्ती एक शानदार अवसर हो सकती है। 10वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना जल्द जारी होने वाली है।
 

विज्ञापन
SSC MTS 2025 Notification soon at ssc.gov.in; Check important details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

SSC MTS 2025 Notification: एसएससी द्वारा आयोजित होने वाली भर्तियों में एमटीएस एक लोकप्रिय भर्ती है। इसके लिए बड़ी संख्या में लोग आवेदन करते हैं। इस वर्ष की भर्ती की अधिसूचना बहुत जल्द जारी होने वाली है। एसएससी के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, एमटीएस भर्ती की अधिसूचना 26 जून 2025 को जारी होगी। अधिसूचना जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन 26 जून से 24 जुलाई तक लिए जाएंगे और परीक्षा 20 सितंबर से 24 अक्तूबर तक संभावित है। पिछले साल एमटीएस हवलदार भर्ती 2024 में 9583 पदों के लिए करीब 5744713 लाख ने आवेदन किया था। इस बार भर्ती प्रक्रिया की तारीखें और रिक्तियों की संख्या अधिसूचना जारी होने के बाद स्पष्ट हो जाएंगी।

विज्ञापन

पात्रता मानदंड और आयुसीमा

इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

  • आयु सीमा - 18-27 वर्ष
  • एमटीएस - 18-25 वर्ष
  • हवलदार 18-27 वर्ष

आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को निर्धारित मानदंडों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 

इन उम्मीदवारों के लिए एमटीएस भर्ती शानदार मौका

एमटीएस भर्ती के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में चपरासी, चौकीदार, जमादार, माली, गेटकीपर आदि पदों पर भर्ती होती है। इसके साथ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) में हवलदार के पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए भी शानदार मौका है, जिनका हाथ गणित में तंग है।

दरअसल, एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा दो सत्रों में होती है। दोनों सेशन एक ही दिन में आयोजित होते हैं। पहला सत्र न्यूमेरिकल एंड मैथमेटिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी व प्रोब्लम सोल्विंग का होगा। रीजनिंग और मैथ्स दोंनों में 60-60 अंक के 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे। यानी रीजनिंग मैथ्स से कुल 40 प्रश्न आएंगे। सेशन-1 सिर्फ क्वालिफाइंग होगा। 
 

विज्ञापन

पास होने के लिए चाहिए होंगे सिर्फ इतने अंक

पास होने के लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को सिर्फ 30 फीसदी अंक लाने होंगे। इस सेशन में नेगेटिव मार्किंग भी नहीं होगी। फाइनल मेरिट के निर्धारण में सेशन-1 के मार्क्स नहीं जुड़ेंगे। यही वजह है कि मैथ्स व रीजनिंग में कमजोर अभ्यर्थियों के लिए एमटीएस भर्ती की लिखित परीक्षा क्रैक करना आसान है।

एमटीएस पद के लिए, उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षण के सत्र ।। में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। हवलदार के पद के लिए, उम्मीदवारों को पीईटी/पीएसटी में उपस्थित होने के लिए 1:7 के अनुपात में (रिक्तियां: उम्मीदवार) और कंप्यूटर आधारित परीक्षण के सत्र ।। में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed