SSC MTS 2024: एसएससी एमटीएस उत्तर कुंजी के खिलाफ कल तक दर्ज कराएं आपत्ति, ऐसे करें संभावित अंकों की गणना
SSC MTS 2024 Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग कल एमटीएस परीक्षा की उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति सुविधा समाप्त कर देगा, जिन उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी के खिलाफ अपत्ति दर्ज करानी है, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC MTS 2024 Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) मल्टी-टास्किंग स्टाफ (गैर-तकनीकी) और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) उत्तर कुंजी 2024 के लिए आपत्ति विंडो कल 2 दिसंबर को बंद कर देगा, जो उम्मीदवार समाधान से संतुष्ट नहीं हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) के माध्यम से एसएससी एमटीएस उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 9,583 रिक्तियों को भरना है, जिसमें 6,144 रिक्तियां एमटीएस के लिए और 3,439 रिक्तियां हवलदार पद के लिए निर्धारित है।
उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए सहायक दस्तावेजों के साथ अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "अस्थायी उत्तर कुंजी के संबंध में अभ्यावेदन, यदि कोई हो, 29.11.2024 (शाम 05:00 बजे) से 02.12.2024 (शाम 05:00 बजे) तक चुनौती दिए गए प्रत्येक उत्तर के लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न के भुगतान पर ऑनलाइन प्रस्तुत किया जा सकता है। 02.12.2024 को शाम 05:00 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।"
प्रत्येक सही उत्तर के लिए आवंटित अंक: 3 अंक
गलत उत्तर के लिए काटे जाने वाले अंकः 1 अंक
अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा या काटा नहीं जाएगा।
शाम 5 बजे तक दर्ज कराएं आपत्ति
अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक ऑनलाइन दर्ज करानी होगी, जिसमें चुनौती दिए गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 100 रुपये का भुगतान करना होगा। 2 दिसंबर को शाम 5 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
एसएससी एमटीएस परीक्षा में दो चरण शामिल है। पहला चरण पेपर 1 होता है, जो एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा होती है, और दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) शामिल होता है, जो केवल हवलदार पदों के लिए लागू होता है।