फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC launches official X handle; CGL 2025 answer key challenge process starts from October 15

SSC: एसएससी ने शुरू किया अपना एक्स हैंडल, मिलेगी ताजा अपडेट; सीजीएल की उत्तर कुंजी पर भी दी जानकारी

Sat, 04 Oct 2025 06:09 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 04 Oct 2025 06:09 PM IST
सार

SSC: एसएससी ने सीजीएल 2025 की उत्तर कुंजी चुनौती प्रक्रिया 15 अक्तूबर से शुरू करने की जानकारी दी। उम्मीदवार अब प्रश्न पत्र, उत्तर और सही उत्तर देख सकेंगे। आयोग ने उम्मीदवारों के साथ प्रत्यक्ष संवाद बढ़ाने के लिए अपना आधिकारिक एक्स हैंडल भी शुरू किया है।
 

विज्ञापन
SSC launches official X handle; CGL 2025 answer key challenge process starts from October 15
SSC - फोटो : ssc.gov.in

विस्तार

SSC: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने हाल ही में एक नोटिस जारी कर संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGLE 2025) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। इसके साथ ही आयोग ने उम्मीदवारों की सहुलियत के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपना आधिकारिक हैंडल शुरू किया है।

विज्ञापन

सीजीएल टियर-I के लिए आंसर-की 15 अक्तूबर से

आयोग ने अपने ताजा नोटिस में यह स्पष्ट किया कि उम्मीदवार अब सीजीएल के प्रश्नों और उत्तरों को चुनौती देने की सुविधा का उपयोग कब से कर सकेंगे। एसएससी ने बताया कि हाल में किए गए सुधारों का असर सीजीएल टियर-I परीक्षा में देखा गया। इस परीक्षा के लिए लगभग 28 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से करीब 13.5 लाख उम्मीदवार 126 शहरों में 255 केंद्रों पर 45 शिफ्ट में शामिल हुए। 

कुछ केंद्रों पर तकनीकी दिक्कतें आईं, जिनके लिए 14 अक्तूबर को दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रभावित उम्मीदवारों को व्यक्तिगत ईमेल और एसएमएस के जरिए सूचित किया जाएगा। परीक्षा के प्रश्न पत्र और उत्तरों को चुनौती देने की प्रक्रिया 15 अक्तूबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी भर्ती परीक्षाओं की रूपरेखा

एसएससी ने अक्तूबर 2025 से मार्च 2026 के बीच होने वाली प्रमुख परीक्षाओं की जानकारी भी दी। इनमें सीएचएसएल, एमटीएस, जेई, कांस्टेबल (दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ), सब-इंस्पेक्टर (दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ) और तकनीकी कैडर की परीक्षा शामिल हैं। आयोग ने कहा कि पहले से लागू सुधार इन परीक्षाओं को पारदर्शी, कुशल और उम्मीदवार-अनुकूल बनाएंगे।

विज्ञापन

उम्मीदवार अब देख सकेंगे प्रश्न, उत्तर और सही उत्तर

एसएससी ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नए सुधार किए हैं। अब उम्मीदवार परीक्षा देने के बाद अपने प्रश्न पत्र, अपने उत्तर और सही उत्तर देख पाएंगे। आयोग ने पुराने प्रश्न पत्रों को आधिकारिक नमूना सेट के रूप में भी जारी करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, प्रश्नों को चुनौती देने की फीस 100 रुपये से घटाकर 50 रुपये कर दी गई है। समाधान और शिकायत के लिए 1800-309-3063 टोल-फ्री हेल्पलाइन और ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध हैं।

सोशल मीडिया पर हो सकेगा सीधा संवाद

उम्मीदवारों के साथ प्रत्यक्ष संवाद बढ़ाने के लिए, एसएससी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अपना आधिकारिक हैंडल (@SSC_GoI) लॉन्च किया है। यहां से उम्मीदवार ताजा अपडेट और नोटिस सीधे प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed