{"_id":"5de0f9438ebc3e54d238e3a5","slug":"ssc-jobs-2019-2020-recruitment-process-on-more-than-1-lakh-vacancies-for-sarkari-naukri","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC Recruitment 2019-20: एक लाख से ज्यादा पदों पर जारी है नियुक्ति प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC Recruitment 2019-20: एक लाख से ज्यादा पदों पर जारी है नियुक्ति प्रक्रिया
Fri, 29 Nov 2019 04:26 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Fri, 29 Nov 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (SSC- Staff Selection Commission) के जरिए सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग में लाखों पद खाली हैं। इनमें से कई खाली पदों के लिए नियुक्तियों की प्रक्रिया भी जारी है।
विज्ञापन
कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में इस बारे में जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि कर्मचारी चयन आयोग ने 1,05,338 खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये भर्तियां 2019-20 में की जा रही हैं।
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह केंद्र सरकार के विभागों में खाली पदों और नियुक्ति प्रक्रियाओं की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 6.83 लाख पद खाली हैं। ये आंकड़े पिछले साल मार्च तक के हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : SSC: अगर हैं स्नातक तो आयोग दे रहा है नौकरी का माैका, 1294 पद खाली
उन्होंने सभा को जानकारी दी कि केंद्र सरकार में स्वीकृत पदों की संख्या 38,02,779 है। एक मार्च 2018 तक के आंकड़ों पर गौर करें, तो इनमें से 31,18,956 पद भरे हुए थे। मंत्री ने कहा कि 'खाली पदों को भरना एक सतत प्रक्रिया है। पूरी प्रक्रिया के तहत जब तक किसी विभाग में खाली पदों को भरा जाता है, तब तक वहां नए पद खाली हो जाते हैं।'
वहीं रेल मंत्रालय (Ministry of Railway) और रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB - Railway Recruitment Board) भी साल 2017-18 में 1,27,573 पदों के लिए कई केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचनाएं (CEN - centralised employment notification) जारी कर चुका है। इन पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। ये भर्तियां ग्रुप सी और लेवल-1 पदों पर हो रही हैं।
हालांकि इन सब के बीच केंद्रीय मंत्री ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि नियुक्ति प्रक्रियाएं कब तक पूरी की जाएंगी।
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri LIVE Updates: IOCL, SSC समेत कई विभागों जल्द करें आवेदन
बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग सीपीओ, सीजीएल, सीएचएसएल समेत कई अन्य भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करता है। ज्यादातर परीक्षाएं स्नातक स्तर पर ली जाती हैं।