{"_id":"66d961ea5951df5b980fb8b3","slug":"ssc-jht-2024-correction-window-will-close-today-can-changes-in-these-fields-in-application-for-jht-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC JHT 2024: आज बंद हो जाएगी सुधार विंडो, जेएचटी भर्ती परीक्षा के आवेदन में इन फील्ड में कर सकेगें बदलाव","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC JHT 2024: आज बंद हो जाएगी सुधार विंडो, जेएचटी भर्ती परीक्षा के आवेदन में इन फील्ड में कर सकेगें बदलाव
Thu, 05 Sep 2024 01:16 PM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Thu, 05 Sep 2024 01:16 PM IST
सार
SSC JHT 2024: एसएससी जूनियर हिंदी अनुवादक भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आवेदन सुधार विंडो आज बंद होने वाली है। आवेदन फॉर्म में नीचे बताई गई चीजों में ही बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
SSC JHT Recruitment 2024, एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती 2024
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
SSC JHT 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आवेदन सुधार विंडो आज बंद होने वाली है। उम्मीदवार, जिन्होंने एसएससी जेएचटी 2024 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से इसमें बदलाव भी कर सकते हैं।
आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार को “आवेदन पत्र सुधार के लिए विंडो” के दौरान दो बार अपने संशोधित आवेदन को सही करने और पुनः जमा करने की अनुमति दी जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, "यदि पहले से भरे गए आवेदन पत्र में कोई सुधार या बदलाव करना आवश्यक है, तो उम्मीदवार इसके लिए 'आवेदन पत्र सुधार के लिए विंडो' का उपयोग कर सकते हैं। सुधार विंडो के बंद होने के बाद आवेदन पत्र में किसी भी तरह के परिवर्तन, सुधार या संशोधन के लिए किसी भी तरह के संचार माध्यम जैसे पोस्ट, फैक्स, ई-मेल, हाथ से आदि के लिए प्राप्त अनुरोध पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा। उसे खारिज कर दिया जाएगा।"
बदलाव किए जाने वाली फील्ड
बता दें कि उम्मीदवार अभ्यर्थी एसएससी जेएचटी 2024 आवेदन पत्र में सिर्फ कुछ ही चीजों को संशोधित किया जा सकता है, जो कि नीचे बताई गई हैं:
संपादन के लिए शुल्क
आवेदन पत्र में सुधार के लिए, सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 200 रुपये का प्रसंस्करण शुल्क देना होगा। दूसरी बार सुधार के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न ग्रुप-बी गैर-राजपत्रित पदों के लिए कुल 312 रिक्तियों को भरना है। SSC JHT 2024 परीक्षा अक्टूबर या नवंबर 2024 में आयोजित होने वाली है। आयोग संबंधित क्षेत्रों की आधिकारिक वेबसाइटों पर परीक्षा से 7 से 10 दिन पहले एसएससी जेएचटी प्रवेश पत्र जारी करेगा। एसएससी जेएचटी 2024 परीक्षा के लिए क्षेत्रवार और राज्यवार परीक्षा केंद्रों की जांच कर सकते हैं।
आवेदन पत्र में ऐसे करें बदलाव

- नाम
- जन्म तिथि
- पिता का नाम
- माता का नाम
- श्रेणी
- दिव्यांग श्रेणी
- पत्राचार पता,
- परीक्षा केंद्र की पहली पसंद
- संस्थान का नाम
संपादन के लिए शुल्क
आवेदन पत्र में सुधार के लिए, सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 200 रुपये का प्रसंस्करण शुल्क देना होगा। दूसरी बार सुधार के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न ग्रुप-बी गैर-राजपत्रित पदों के लिए कुल 312 रिक्तियों को भरना है। SSC JHT 2024 परीक्षा अक्टूबर या नवंबर 2024 में आयोजित होने वाली है। आयोग संबंधित क्षेत्रों की आधिकारिक वेबसाइटों पर परीक्षा से 7 से 10 दिन पहले एसएससी जेएचटी प्रवेश पत्र जारी करेगा। एसएससी जेएचटी 2024 परीक्षा के लिए क्षेत्रवार और राज्यवार परीक्षा केंद्रों की जांच कर सकते हैं।
आवेदन पत्र में ऐसे करें बदलाव
- अभ्यर्थी पोर्टल पर पंजीकरण नंबर और पासवर्ड लिखकर लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद डैशबोर्ड में "SSC JHT 2024 आवेदन सुधार" लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक सुधार करें।
- सुधार शुल्क का भुगतान करें।
- संशोधित आवेदन पत्र जमा करें।