SSC JE Result 2022 Out: एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, 20 हजार से अधिक क्वालिफाई
SSC JE Result 2022 Declared: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर, 2022 से 16 नवंबर, 2022 तक पूरे देश के अलग-अलग केंद्रों पर किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Staff Selection Commission Junior Engineer Exam Result 2022 Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट) भर्ती परीक्षा (पेपर- I)-2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। विभिन्न अदालती मामलों के कारण 22 उम्मीदवारों का परिणाम रोक दिया गया है।
SSC JE Result 2022 Out: परीक्षा नवंबर में हुई थी
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर, 2022 से 16 नवंबर, 2022 तक पूरे देश के अलग-अलग केंद्रों पर किया गया था। उत्तर कुंजी 22 नवंबर, 2022 को जारी की गई थी। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब पेपर-2 वर्णनात्मक परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर-2 के लिए परीक्षा 26 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी।
SSC JE Result Out: सिविल में 15605 और इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल 4533 क्वालिफाई
अधिसूचना के अनुसार सिविल इंजीनियरिंग में 15,605 और जेई इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 4,533 उम्मीदवारों को अस्थायी रूप से क्वालिफाई किया गया है। आयोग सात फरवरी, 2023 से 21 फरवरी, 2023 तक आयोग की वेबसाइट पर अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड करेगा। योग्य / गैर-योग्य उम्मीदवारों के अंक तीन फरवरी से उपलब्ध कराए जाएंगे। यह सुविधा 17 फरवरी, 2023 तक उपलब्ध होगी। नोटिस में कहा गया है, उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और पंजीकृत पासवर्ड का उपयोग करके अपने व्यक्तिगत अंकों की जांच कर सकते हैं और उम्मीदवार डैशबोर्ड पर परिणाम/मार्क्स टैब पर क्लिक कर सकते हैं।
SSC JE Result 2022 की जांच करने की प्रक्रिया
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। -
इसके बाद होम पेज पर, परिणाम टैब – जूनियर इंजीनियर या जेई पर क्लिक करें। -
जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए उपलब्ध परिणाम लिंक पर क्लिक करें। -
एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। -
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।