फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC JE 2024 Notifcation will be released on 29 Feb At ssc.nic.in; Check here eligiblity, fee

SSC JE Notification 2024: इस दिन जारी होगा एसएससी जेई का नोटिफिकेशन, पूरी कर लें तैयारी

Sun, 11 Feb 2024 04:53 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 11 Feb 2024 04:53 PM IST
सार

SSC JE 2024 Application Form: बहुत सारे उम्मीदवार एसएससी जेई भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं। एसएससी जेई का नोटिफिकेशन इसी महीने जारी किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया फरवरी से मार्च 2024 तक चलने की उम्मीद है। नीचे पढ़ें किस दिन जारी होगा नोटिफिकेशन।

विज्ञापन
SSC JE 2024 Notifcation will be released on 29 Feb At ssc.nic.in; Check here eligiblity, fee
SSC JE 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SSC JE 2024 Notification: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बेसब्री से एसएससी जेई भर्ती परीक्षा के नोटिफिकेशन का इंतजार है। इस भर्ती के माध्यम से केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती की जाती है। अगर आप भी एसएससी जेई भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां हम बता रहे हैं कि एसएससी जेई का नोटिफिकेश कब जारी होगा।

विज्ञापन

इस दिन जारी होगा एसएससी जेई नोटिफिकेशन

कर्मचारी चयन आयोग, जूनियर इंजीनियर (SSC JE Exam 2024) का नोटिफिकेशन 29 फरवरी को जारी करेगा। आवेदन प्रक्रिया फरवरी से मार्च 2024 तक चलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC JE 2024 Eligiblity: कौन कर सकेगा अप्लाई?

जूनियर इंजीनियर पदों पर भतीं के लिए अभ्यर्थी की आयु 30/32 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालाय या संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।

विज्ञापन

SSC JE Exam Date: कब होगी परीक्षा?

जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए चयन टियर। परीक्षा, टियर 2 परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पेपर। का आयोजन 4 जून, 5 जून और 6 जून 2024 को किया जाएगा। एडमिट कार्ड मई के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है।

SSC JE 2024: कितना देना होगा शुल्क

जूनियर इंजीनियर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये का मासिक वेतन मिलेगा। आवेदन करने के लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना जारी होने पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed