फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD recruitment 2024 Important notice to all candidates check direct link at on ssc.nic.in

SSC GD 2024: एसएससी ने जारी किया जीडी भर्ती से जुड़ा अहम नोटिस, देखें क्या है खास

Wed, 13 Dec 2023 06:11 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 13 Dec 2023 06:11 PM IST
सार

SSC GD 2024: एसएससी ने जीडी भर्ती से जुड़ा एक अहम नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में एसएससी की तरफ से उम्मीदवारों को आवेदन समय से करने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
SSC GD recruitment 2024 Important notice to all candidates check direct link at on ssc.nic.in
एसएससी भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC GD 2024: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तरफ से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF),एसएसएफ में कॉन्स्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स परीक्षा में राइफलमैन (जीडी) के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 तक है। ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 01 जनवरी, 2024 तक है।

विज्ञापन

एसएससी का नोटिस

एसएससी जीडी भर्ती को लेकर एसएससी ने एक अहम नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है- केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कॉन्स्टेबल (जीडी) (सीएपीएफ), एसएसएफ, और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) परीक्षा, 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपना आवेदन फॉर्म आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 का इंतजार किए बिना पहले ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर जमा कर देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएससी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि आखिरी तारीख का इंतजार करने में कई तरह की समस्याएं जैसे सर्वर पर ज्यादा लोड होने के कारण आवेदन विफल होने लगते हैं, लॉगिन में भी समस्या आने लगती है। उम्मीदवार ध्यान रखें कि आवेदन की तारीख को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन

SSC GD  रिक्तियों का विवरण

  • बीएसएफ: 6174 रिक्तियां

  • सीआईएसएफ: 11025 रिक्तियां

  • सीआरपीएफ: 3337 रिक्तियां

  • एसएसबी: 635 रिक्तियां

  • आईटीबीपी: 3189 रिक्तियां

  • एआर: 1490 रिक्तियां

  • एसएसएफ: 296 रिक्तियां

SSC GD Recruitment 2024 परीक्षा तिथियां

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2024 की परीक्षा तिथि भी घोषित की है। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24, 26, 27, 28, 29 फरवरी और 1, 5, 7, 11, 12 मार्च 2024 को आयोजित की जानी है। परीक्षा का एडमिट कार्ड एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed