{"_id":"61682f3dd20e6631676dfc4d","slug":"ssc-gd-recruitment-2021-is-there-an-increase-in-the-number-of-posts-know-why-this-expectation-expressed-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC GD Recruitment 2021: क्या GD भर्ती में पदों की संख्या में अभी भी वृद्धि है संभव, जानें क्यों जताई जा रही है ऐसी उम्मीद","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC GD Recruitment 2021: क्या GD भर्ती में पदों की संख्या में अभी भी वृद्धि है संभव, जानें क्यों जताई जा रही है ऐसी उम्मीद
Thu, 14 Oct 2021 06:53 PM IST
देवेश शर्मा
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 14 Oct 2021 06:53 PM IST
सार
SSC GD Recruitment 2021: SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच होनी है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के कुल 25,271 पदों को भरा जाना है।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरा हुए काफी समय हो चुका है और अब इसके लिए परीक्षा की तारीखों का भी एलान किया जा चुका है। इस भर्ती के जरिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों को भरा जाना है और इसके लिए SSC ने 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे थे। आयोग द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक इस भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच होनी है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो बाकी बचे समय में इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE SSC GD Courses से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
पिछली भर्ती की अपेक्षा घट गई है पदों की संख्या
SSC ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करके परीक्षा की तारीखों का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन अभ्यर्थी इस भर्ती से उतने खुश नहीं हैं। SSC की इस भर्ती में सीटों को संख्या पिछली GD भर्ती की तुलना में आधे से भी कम है। SSC ने इस बार जहां GD कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्तियां निकाली हैं, वहीं, पिछली GD भर्ती में 54,953 पदों पर रिक्तियां निकाली थी और पहले चरण की परीक्षा होने के बाद SSC ने पदों के संख्या में वृद्धि भी की थी, जिससे रिक्तियों की संख्या 60 हजार तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
क्या अभी भी बढ़ सकती है रिक्त पदों की संख्या
SSC द्वारा इतने कम सीटों पर भर्ती निकालने से अभ्यर्थी काफी उदास हैं और वे उम्मीद लगा रहे हैं कि शायद SSC पदों की संख्या में वृद्धि करे। आयोग ने पिछली GD भर्ती में पहले चरण की परीक्षा के बाद भी पदों की संख्या में वृद्धि की थी। साथ ही SSC ने आधिकारिक अधिसूचना में भी लिखा है कि पदों की संख्या में वृद्धि या कटौती की जा सकती है। इसलिए अभ्यर्थी यह उम्मीद लगा रहे हैं कि SSC शायद पदों की संख्या में वृद्धि करे। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित जानकारियों के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप UP SI, SSC GD, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।