SSC GD Recruitment 2021: GD भर्ती के लिए तारीखों का हो गया है ऐलान, जानें इस बार एग्जाम पैटर्न में क्या हुआ है बदलाव
SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली GD कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। इस भर्ती के लिए परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने GD कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को खुशखबरी देते हुए इसकी परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। SSC ने एक नोटिस जारी करते हुए बताया है कि GD कांस्टेबल भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 16 नंवबर से 15 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि GD कांस्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए SSC ने 17 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया था और इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच चली थी। अगर आपने भी GD कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो इस परीक्षा की पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे SSC GD कांस्टेबल टारगेट बैच- Subscribe Now से जुड़ जाना चाहिए।
एक महीने तक चलेगी परीक्षा :
GD कांस्टेबल भर्ती के लिए SSC 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच परीक्षा आयोजित करेगी। दरअसल इस भर्ती के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं, इसलिए SSC इस परीक्षा को पूरा करने में इतना लंबा समय ले रही है। अभ्यर्थियों को उनका एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले उन्हें उपलब्ध करा दिया जाएगा।
अपने आने वाले SSC GD परीक्षा के लिए आप कितना तैयार हैं? यहाँ देखें
एग्जाम पैटर्न में क्या हुआ है बदलाव :
SSC ने इस बार GD कांस्टेबल भर्ती के एग्जाम पैटर्न में थोड़ा बदलाव किया है। दरअसल आयोग ने इस भर्ती के एग्जाम पैटर्न में बदलाव करते हुए इसकी लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग स्कीम को लागू कर दिया है। नेगेटिव मार्किंग स्कीम लागू किए जाने के बाद प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काटा जाएगा, जबकि पिछली भर्ती में ऐसा नहीं था।
इस पैटर्न पर होगी परीक्षा :
GD कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए उन्हें 90 मिनट का समय मिलेगा। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल इंटेलिजेंस और रिजनिंग से 25 अंक के 25 प्रश्न, एलिमेंट्री मैथेमेटिक्स से 25 अंक के 25 प्रश्न, जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस से 25 अंक के 25 प्रश्न तथा भाषा (हिंदी या इंग्लिश) से 25 अंक के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे।
कैसे करें तैयारी :
अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इसकी पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे SSC GD कांस्टेबल टारगेट बैच से जुड़ जाना चाहिए। इस बैच में आपको 120 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 60 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ 10 घंटे का लाइव मॉक टेस्ट डिस्कशन, प्रतिदिन 2 घंटे की कक्षाएं , विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को क्रैक करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह, और वीकली टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती है।