{"_id":"6888d77cf9f6777ce4024f96","slug":"ssc-gd-physical-test-2025-dates-released-start-your-preparation-now-for-ssc-gd-constable-physical-exam-2025-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SSC GD Physical Test 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट की तिथियां जारी, अभी से शुरू करें दें तैयारी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC GD Physical Test 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट की तिथियां जारी, अभी से शुरू करें दें तैयारी
Tue, 29 Jul 2025 07:46 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 29 Jul 2025 07:46 PM IST
सार
SSC GD Physical Test 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए फिजिकल टेस्ट की तारीखों का एलान हो गया है। सीबीटी पास कर चुके उम्मीदवार 20 अगस्त से 11 सितंबर 2025 के बीच पीईटी और पीएसटी टेस्ट में शामिल होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
विस्तार
SSC GD Physical Test 2025 Dates: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए CBT परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने फिजिकल टेस्ट (PET और PST) की तारीखें जारी कर दी हैं। यह टेस्ट 20 अगस्त 2025 से शुरू होकर 11 सितंबर 2025 तक आयोजित किए जाएंगे। यह फिजिकल टेस्ट CAPFs, SSF और असम राइफल्स जैसी बलों में चयन प्रक्रिया का जरूरी हिस्सा है।
विज्ञापन
Trending Videos
PET (Physical Efficiency Test)/PST (Physical Standard Test)
- PET: दौड़ आदि में शारीरिक क्षमता की जांच होती है। पुरुषों के लिए 5कि.मी. 24 मिनट में और महिलाओं के लिए 1.6किमी. 8½ मिनट में पूरी करनी होती है।
- PST: ऊंचाई, वजन और छाती (केवल पुरुषों में) की शारीरिक माप ली जाती है, जिसमें कट‑ऑफ मान एसएससी की पात्रता दिशा‑निर्देशों के अनुसार निर्धारित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3,91,599 ने पास की थी परीक्षा
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी, 2025 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 3,91,599 अभ्यर्थियों ने परीक्षा को पास किया था। जिसमें 40,047 महिला उम्मीदवार और 3,51,552 पुरुष उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले दौर के लिए योग्य घोषित किया गया था। हालांकि भर्ती परीक्षा में कुल 25,21,839 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
ऐसे होगा योग्य उम्मीदवारों का चयन
सफल उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीएसटी) की तारीखें जारी कर दी हैं। जो पीईटी पीएसटी में पास होंगे उन्हें मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में प्राप्ताकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी।