SSC (GD) Exam Admit Card 2021: एसएससी-GD भर्ती के अंतर्गत जिन अभ्यर्थियों का BSF में होगा चयन, कहां होगी उनकी प्रारम्भिक ट्रेनिंग
SSC (GD) Exam Admit Card 2021: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा 25,271 पदों पर आयोजित किया जाने वाली सिपाही (जनरल ड्यूटी) भर्ती की लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच कराई जाएगी। आयोग द्वारा एग्जाम से एक सप्ताह पहले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के जरिए 25,271 पदों पर आयोजित की जाने वाली कांस्टेबल-GD भर्ती की परीक्षा तिथि बेहद नजदीक आ चुकी है। आयोग इस भर्ती की लिखित परीक्षा की शुरुआत नवंबर माह में करने वाला है। जानकारी के अनुसार, एसएससी द्वारा 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक विभिन्न चरणों में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा सम्पन्न कराई जानी है। वैसे तो इस भर्ती के जरिए अभ्यर्थियों को BSF, CISF, ITBP, CRPF, SSB, AR, SSF समेत कई अर्धसैनिक बलों सिपाही बन देश सेवा करने का मौका मिलेगा। लेकिन स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा जारी किए जाने वाले ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती में सबसे अधिक पद बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के लिए निर्धारित हैं। ऐसे में जिन प्रतियोगी अभ्यर्थियों का चयन बीएसएफ के लिए होगा, उनकी ट्रेनिंग कहां कराई जाएगी? इस बात की पूरी जानकारी आज हम इस आर्टिकल में उम्मीदवारों के साथ साझा करने जा रहे हैं, जो प्रतियोगी छात्रों के लिए काफी रोचक और महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इसके अलावा अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो अपनी तैयारी को मजबूत बनाने व कंप्लीट कोर्स का रीविजन करने के लिए अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे इस FREE SSC GD Online Classes- Subscribe Now की मदद ले सकते हैं।
चयन के बाद कितनी मिलेगी सैलरी और किन भत्तों का मिलेगा लाभ
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिपाही जनरल ड्यूटी भर्ती में पूर्ण रूप से सफल अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक वेतन दिया जाता है। इसके अतिरिक्त इस भर्ती में चयन के बाद अंतिम रूप से नियुक्त किए जाने के वाले आवेदकों को मूल वेतन के अलावा मकान किराया भत्ता, परिवहन भत्ता और महंगाई भत्ता समेत कई अन्य लाभ दिए जाने का प्रावधान है।