SSC GD Exam 2022-23 : अंतिम समय में इन टिप्स से करें तैयारी, क्रैक होगी जीडी परीक्षा, परीक्षा के दिशा निर्देश
एसएससी इस वर्ष जीडी की 45,284 वैकेंसी के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन कर रहा है। 10 जनवरी से शुरू हो रही ये परीक्षा 14 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। अगर आप भी एसएससी जीडी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के SSC GD Video Course की मदद ले सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आज से देश के 8 रीजन में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एसएससी जीडी परीक्षा का आयोजन शुरू किया जाएगा। एसएससी इस वर्ष जीडी की 45,284 वैकेंसी के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन कर रहा है। 10 जनवरी से शुरू हो रही ये परीक्षा 14 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। एक सूत्रानुसार इस परीक्षा में 25 लाख से अधिक उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। बदले हुए पैटर्न पर आयोजित की जा रही इस परीक्षा को क्रैक करने के लिए आप सफलता के SSC GD Video कोर्स की मदद ले सकते हैं। इस कोर्स की मदद से तैयारी कर रहे सैकड़ों युवाओं को परीक्षा देने की टिप्स एंड ट्रिक्स का पता चलेगा। जिससे उम्मीदवार अपने सरकारी नौकरी के सपने को आसानी से पूरा कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें
एसएससी जीडी सिलेबस
एसएससी जीडी सैलरी
एसएससी जीडी मॉक टेस्ट
एसएससी जीडी पिछले प्रश्न पत्र
एसएससी जीडी ई बुक
इन 6 बड़े बदलावों के साथ आयोजित होगी जीडी परीक्षा
- पहले एसएससी जीडी परीक्षा 90 मिनट की होती थी नए पैटर्न में 60 मिनट में आयोजित होगी।
- पहले 100 प्रश्न पूछे जाते थे अब 80 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- पहले हर प्रश्न एक अंक का होता था अब हर प्रश्न 2 अंक का होगा।
- पहले पूर्णांक 100 अंक होता था अब पूर्णांक 160 अंक होगा।
- पहले हर सेक्शन से 25 -25 सवाल पूछे जाते थे अब हर सेक्शन से 40-40 सवाल पूछे जाएंगे।
- पहले गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटा जाता था लेकिन अब आधा अंक गलत उत्तर के लिए काट लिया जाएगा।
परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा निर्देश
- परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी के पास एडमिट कार्ड होना बहुत जरूरी है क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
- उम्मीदवार के पास कोविड-19 का स्व घोषित घोषणा पत्र भी होना चाहिए।
- हर उम्मीदवार के लिए परीक्षा की तिथि और एग्जाम संबंधी दिशा निर्देश की पूरी जानकारी एडमिट कार्ड पर अंकित है जिसे पढ़कर ही परीक्षा केंद्र जाएं।
- उम्मीदवार परीक्षा के दौरान अपने साथ पारदर्शी पानी की बोतल और हैंड सैनिटाइजर लेकर जाएं।
- परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों के लिए स्कोर बूस्टिंग टिप्स
- परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवार को परीक्षा की सही रणनीति के साथ ही परीक्षा केंद्र जाना चाहिए। जिसमें उम्मीदवार कम्प्यूटर बेस्ड एग्जाम में पूछे जाने वाले सभी टॉपिक्स को रिवाइज करके ही परीक्षा केंद्र जाए।
- जिन उम्मीदवारों का एग्जाम जनवरी या फरवरी 2023 में होने जा रहा है उन्हें प्रॉपर टाइम टेबल के अनुसार अपनी तैयारी करनी चाहिए।
- एसएससी जीडी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को करंट अफेयर के लिए हर दिन न्यूजपेपर पढ़ना चाहिए।
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करके और मॉक टेस्ट के जरिए आप अपनी क्षमता परख सकते हैं।
- कमजोर क्षेत्रों पर काम करके आप अपना स्कोर बेहतर कर सकते हैं।
चारो सेक्शन में इन टॉपिक्स को रखें तैयार
- उम्मीदवार को सामान्य बुद्धिमत्ता एवं रीजनिंग सेक्शन के लिए एनालॉग, अर्थमैटिक नंबर सीरीज, नॉन वर्बल सीरीज, स्पैटिअल ओरिएंटेशन, सिमिलरटीज एंड डिफरेंसेस, स्पैटिअल विजुअलाइजेशन, विजुअल मेमोरी, कोडिंग एंड डिकोडिंग आदि टॉपिक्स को रिवाइज करके परीक्षा केंद्र जाना चाहिए।
- उम्मीदवार सामान्य जानकारी और सामान्य जागरूकता सेक्शन में खेल, इकोनॉमिक्स, सामान्य पॉलिटी, जियोग्रॉफी, इतिहास, कल्चर, इंडियन कांस्टीट्यूशन और साइंटिफिक रिसर्च आदि टॉपिक्स को रिवाइज करना चाहिए।
- एलीमेंट्री गणित में नंबर सिस्टम, फंडामेंटल अर्थमेटिकल ऑपरेशनंस, प्रतिशत, लाभ और हानि, छूट, कम्प्युटेशन, नंबर संबंध, अनुपात-समानुपात, ब्याज, अनुपात एवं समय, मेंसुरेशन, समय और दूरी, औसत, समय और काम आदि के सवालों को देखकर जाना होगा।
- अंग्रेजी -हिंदी सेक्शन में शाब्दिक गलतियां ठीक करना, विलोम शब्द, स्पेलिंग, खाली स्थान भरो, मुहावरे, पैराग्रॉफ, वाक्यों के लिए एक शब्द, समानार्थी शब्द, एक्टिव पैसिव व्वाइस, रीडिंग कंप्रीहेंशन आदि।
और पढ़ें ...
यह छात्र नहीं दे पाएंगे एसएससी जीडी परीक्षा, जानिए वजह
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेज का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय CTET, NDA, SSC GD समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। सफलता के इन कोर्सेज में आपको दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में घर बैठे परीक्षाओं की तैयारी करने का मौका मिलता है। आप भी इन कोर्सेज की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेज में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।