फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Constable Result 2021 Sarkari Naukri to be released very soon candidates can check there result at ssc.nic.in

SSC GD Constable Result 2021: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा परिणाम जल्द जारी हो सकते है, ऐसे देखें रिजल्ट 

Mon, 17 Jan 2022 10:34 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Mon, 17 Jan 2022 10:34 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जीडी (सामान्य कर्तव्य) कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए 16 नवंबर, 2021 से 16 दिसंबर, 2021 के दौरान लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए अपने नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट  ssc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन
SSC GD Constable Result 2021 Sarkari Naukri to be released very soon candidates can check there result at ssc.nic.in
SSC GD Constable Result 2021 - फोटो : social media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जीडी (सामान्य कर्तव्य) कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए 16 नवंबर, 2021 से 16 दिसंबर, 2021 के दौरान लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया के तहत अब उम्मीदवार अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल के कुल 25,271 पदों पर भर्तियां होंगी। इस भर्ती के माध्यम से असम राइफल्स, सीएपीएफ, एनआईए और एसएसएफ राइफलमैन में भर्तियां होंगी। परीक्षा में बैठे अभ्यर्थी अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 

विज्ञापन

एसएससी द्वारा इन पदों पर भर्ती के लिए जुलाई, 2021 में अधिसूचना जारी की थी।  इसके अलावा एसएससी एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) के पदों पर हुई परीक्षा के परिणाम भी जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


योग्य उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा

लिखित परीक्षा में योग्यता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में योग्यता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की श्रेणियों के तहत शारीरिक परीक्षण के लिए अलग-अलग कटऑफ निर्धारित की जाएगी। कटऑफ अंकों में योग्यता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को ही परीक्षा में उत्तीर्ण माना जाएगा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार उम्मीद की जा रही है कि एसएससी जीडी कांस्टेबल के पदों के लिए सामान्य वर्ग की कटऑफ 75 से 85 फीसदी तक हो सकती है। वहीं, अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग की कटऑफ 60 से 75 फीसदी और अनुसूचित जनजाति (एसटी) की कटऑफ 55 से 65 फीसदी तक होने की संभावना है। 

SSC GD Constable Result 2021 को ऐसे देखें 

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। 
  • नतीजे घोषित होने के बाद जीडी कंस्टेबल पदों पर भर्ती का लिंक सक्रिय हो जाएगा।
  • अब उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक करके अपने नतीजे देखें। 
  • आवश्यक सूचना को पढ़कर नतीजे देखें। 
  • उम्मीदवारों के परिणाम पीडीएफ फाइल में स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। 
  • उम्मीदवार अपने परिणाम को देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।
  • अब अपने नतीजे का प्रिंट आउट निकाल लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed