फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Constable Recruitment 2021: How different from the previous recruitment, this time SSC GD constable recruitment will have this effect on the candidates-safalta

SSC GD Constable Recruitment 2021: पिछली भर्ती से कितनी अलग है इस बार की SSC GD कांस्टेबल भर्ती, अभ्यर्थियों पर होगा ये असर

Wed, 18 Aug 2021 09:46 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 18 Aug 2021 09:46 AM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग ने SSC (GD) भर्ती के आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा चुकी है ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार 2 से 4 सितंबर तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
SSC GD Constable Recruitment 2021: How different from the previous recruitment, this time SSC GD constable recruitment will have this effect on the candidates-safalta
ssc constable gd 2021 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अगर आप भी देश के अर्द्धसैनिक बलों में शामिल होकर दुश्मनों से लोहा लेने का साहस रखते हैं और सेना में सिपाही बन सीमाओं की सुरक्षा करना चाहते हैं तो अब आपका यह सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। आपको बता दें कि हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग यानि एसएससी ने कांस्टेबल (GD) भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर 25,271 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इस भर्ती में न केवल पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं बल्कि महिला अभ्यर्थी भी सेना में शामिल हो देश की सुरक्षा में भागीदार बन सकती हैं। ऐसे में इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 2 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट  पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को विस्तार से समझ लें क्योंकि पिछली सिपाही भर्ती और इस सिपाही भर्ती में कुछ बदलाव देखने को मिल रहे हैं जिनकी जानकारी आज हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं। इसके अलावा अगर आपको SSC GD की परीक्षा में शामिल होना है तो अभी सफलता के SSC GD Constable Target Batch को सब्सक्राइब कर अपने सिलेक्शन को पक्का कर सकते हैं। 

विज्ञापन

कैसे अलग है इस बार की GD भर्ती 

आपको बता दें कि एसएससी द्वारा आयोजित की गई जीडी भर्ती काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं जो आपको जानना बेहद ही जरूरी है। 

विज्ञापन

जहां इस भर्ती में कुल 25,271 पद हैं जिसमें से 22,424 पुरुष अभ्यर्थियों के हैं जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए महज 2847 पद आरक्षित हैं, वहीं साल 2018 में आयोजित कांस्टेबल भर्ती में 54,953 पदों के लिए आवेदन मांगे गये थे जिसमें महिला उम्मीदवारों के लिए 7,446 पद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएससी द्वारा आयोजित इस सिपाही भर्ती में महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए CRPF और NIA में एक भी पद नहीं हैं जबकि वर्ष 2018 की भर्ती में सीआरपी एफ के लिए 21,566 पद आरक्षित थे जोकी बेहद ही बड़ी संख्या थी। इसके अलावा एनआईए में भी कुल 8 पद भर्ती प्रक्रिया में शामिल थे। 
सिपाही (जनरल ड्यूटी) की इस भर्ती में महिला उम्मीदवारों के लिए एसएसबी में भी कोई पद नहीं है यानी कि SSB में महिला अभ्यर्थियों के पदों की संख्या शून्य है जबकि पिछली भर्ती में यह सख्या 8546 पदों के करीब थी। 

क्या होगा अभ्यर्थियों पर इसका असर 

आपको बता दें कि इस बार एसएससी ने पिछली भर्ती की तुलना में कम संख्या में भर्ती आयोजित की है। ऐसे में उम्मीदवारों के बीच खासा कड़ी प्रतिभागिता होगी इसलिए इस भर्ती में युवाओं को सेलेक्शन पाने के लिए सही मार्गदर्शन और पक्की तैयारी की भी जरूरत होगी। 

ऐसे करें परीक्षा के लिए खुद को तैयार

लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए Safalta ने खास SSC GD Constable Target Batch लाँच किया है। 120+ घण्टे के इस कोर्स में पढ़ाई लाइव-इंटरेक्टिव क्लास के माध्यम से होगी व परीक्षा में आने वाले सभी विषयों की तैयारी होगी। आपको पीडीएफ नोट्स भी मिलेंगे। स्पीड और एक्यूरेसी के लिए मॉक-टेस्ट व प्रैक्टिस पर खास ज़ोर होगा। कॉन्सेप्ट्स पर मज़बूत पकड़ के लिए व सारे डाउट्स क्लीयर करने के लिए रेगुलर डाउट-सेशन भी होंगे तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता एप और बने भारतीय सेना के जांबाज़ सिपाही।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed