फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Constable Exam 2025 dates out at ssc.gov.in, Will commence from 4 Feb; Check notice here

SSC GD Exam: चार फरवरी से होगी एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा, जारी हुई तिथियां; कैलेंडर में करें नोट

Fri, 03 Jan 2025 08:48 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 03 Jan 2025 08:48 AM IST
सार

SSC GD Constable 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन अगले महीने, यानी फरवरी से किया जाएगा। आयोग ने भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा चार फरवरी से शुरू होगी।
 

विज्ञापन
SSC GD Constable Exam 2025 dates out at ssc.gov.in, Will commence from 4 Feb; Check notice here
SSC GD Exam Dates, एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC Constable GD Exam 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी कांस्टेबल जीडी परीक्षा 2025 की तिथियों की घोषणा कर दी है। जो उम्मीदवार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), SSF में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही परीक्षा, 2025 में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर परीक्षा तिथियां देख सकते हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा की शुरुआत 4 फरवरी से हो जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

SSC GD Constable Exam Dates 2025: नोट करें परीक्षा की सभी तिथियां

पंजीकरण प्रक्रिया 5 सितंबर को शुरू हुई और 14 अक्तूबर, 2024 को समाप्त हुई। आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की शुरुआत चार फरवरी से होगी। अंतिम परीक्षा 25 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की सभी तिथियां निम्न प्रकार हैं: 

  • 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी, 2025

 
विज्ञापन
विज्ञापन

SSC GD Constable Vacancy Detail: कुल रिक्तियां

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही के 39,481 रिक्त पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है।
 
पद रिक्तियां
बीएसएफ 15654
सीआईएसएफ 7145
सीआरपीएफ 11541
एसएसबी 819
आईटीबीपी 3017
एआर 1248
एसएसएफ 35
एनसीबी 22
कुल 39481

 

विज्ञापन

SSC GD Constable Exam Patter: परीक्षा पैटर्न

परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा। परीक्षा में कुल 160 अंकों (80 प्रश्न, प्रत्येक 2 अंक) के लिए होगी, जिसकी अवधि 60 मिनट होगी। परीक्षा में चार भाग शामिल होंगे- 

  • भाग ए सामान्य बुद्धि और तर्क
  • भाग बी सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता
  • भाग सी प्रारंभिक गणित
  • भाग डी अंग्रेजी/हिंदी


प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन होगी। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रश्नों का उत्तर देते समय इस बात का ध्यान रखें।

SSC GD Selection Process: चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई), उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और चिकित्सा परीक्षा/दस्तावेज सत्यापन शामिल होगा।

यह परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी: असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed