फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Constable Exam 2025 Admit Card 4 Day before exam, Check Notice here

SSC GD Constable 2025: कल से देख सकेंगे परीक्षा तिथि; कब जारी होगा प्रवेश पत्र, एसएससी ने नोटिस जारी कर बताया

Sat, 25 Jan 2025 05:26 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 25 Jan 2025 05:26 PM IST
सार

SSC GD Constable: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की शुरुआत 4 फरवरी से होने जा रही है। आयोग ने इस भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी करने संबंधित नोटिस जारी किया है।
 

विज्ञापन
SSC GD Constable Exam 2025 Admit Card 4 Day before exam, Check Notice here
SSC - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

SSC GD Constable 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने यह घोषणा की है कि एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 परीक्षा की तारीखें कल, 26 जनवरी, 2025 को घोषित की जाएंगी। आयोग ने जानकारी दी कि इस परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी होगा।

विज्ञापन


उम्मीदवार एसएससी जीडी हॉल टिकट 2025 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. से डाउनलोड कर सकेंगे। 4 से 25 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।

एसएससी ने जारी किया नोटिस

ताजा आधिकारिक नोटिफिकेशन में एसएससी ने बताया, "केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), एसएसएफ में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा, 2025 के सिपाही पद के लिए उम्मीदवार 26 जनवरी, 2025 से आयोग की वेबसाइट पर लॉग इन करके अपनी परीक्षा तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।"



एसएससी ने अपने नोटिफिकेशन में बताया, "इस परीक्षा के लिए सिटी स्लिप परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले जारी की जाएगी और एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

उदाहरण से समझिए

आयोग ने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि एसएससी परीक्षा 10 फरवरी, 2025 को आयोजित हो रही है, तो सिटी इंटिमेशन स्लिप 1 फरवरी, 2025 को जारी की जाएगी और एडमिट कार्ड 6 फरवरी, 2025 को उपलब्ध होगा।

एडमिट कार्ड के बारे में जानकारी देते हुए आयोग ने कहा कि सभी उम्मीदवार 26 जनवरी से अपनी निर्धारित परीक्षा तिथियां देख सकते हैं और एडमिट कार्ड की स्थिति की जांच करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

प्रवेश पत्र का नाम संशोधित किया

इसके अलावा, एसएससी ने बताया कि प्रवेश प्रमाण पत्र को 'प्रवेश प्रमाण पत्र सह आयोग प्रति' (Admission Certificate cum Commission Copy) के रूप में संशोधित किया गया है, जिसे परीक्षा केंद्र पर आयोग के रिकॉर्ड के रूप में रखा जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए अपने एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रति रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed