फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Constable Answer Key staff selection commission released answer key for gd constable exam, know how to download it here, sarkari result

SSC GD Constable Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कांस्टेबल परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की, ऐसे डाउनलोड करें  

Fri, 24 Dec 2021 11:12 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 24 Dec 2021 11:12 PM IST
सार

SSC GD Constable Answer Key: जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह  कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC GD Constable Answer Key staff selection commission released answer key for gd constable exam, know how to download it here, sarkari result
SSC GD Constable Answer Key - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जीडी कांस्टेबल परीक्षा के उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह  कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन


कब हुई थी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 16 नवंबर 2021 से लेकर 15 दिसंबर 2021 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए आयोजित हुई थी। इस भर्ती के माध्यम से सीएपीएफ, एनआईए और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 
विज्ञापन


कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को देख सकते हैं।

1. उम्मीदवार सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने की स्क्रीन पर उत्तर कुंजी एक पीडीएफ के माध्यम से खुल जाएगी।
4. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड कर लें।
5. अब उत्तर का मिलान कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed