फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Constable 2025 Exam from tomorrow; Check important guidelines and instructions

SSC GD Constable: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा कल से शुरू; अभ्यर्थी जान लें नियम, करना होगा पालन

Mon, 03 Feb 2025 04:52 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 03 Feb 2025 04:52 PM IST
सार

SSC GD Constable 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कल, 04 फरवरी से शुरू होने जा रही है। जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें दिशानिर्देश अच्छे से समझ लेने चाहिए।
 

विज्ञापन
SSC GD Constable 2025 Exam from tomorrow; Check important guidelines and instructions
SSC GD Exam Dates, एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC GD Constable Exam 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 4 फरवरी 2025 से जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

SSC GD Constable Vacancy: तकरीबन 40 हजार पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 39,481 पदों को भरा जाना है। परीक्षा 4 से 25 फरवरी 2025 तक विभिन्न पालियों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
 

शिफ्ट रिपोर्टिंग समय गेट बंद होने का समय परीक्षा का समय
शिफ्ट 1 7:45 पूर्वाह्न सुबह 8:30 बजे सुबह 9 से 10 बजे तक
शिफ्ट 2 10:45 पूर्वाह्न सुबह 11:30 बजे दोपहर 12 से 1 बजे तक
शिफ्ट 3 1:15 अपराह्न दोपहर 2 बजे दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक
शिफ्ट 4 3:45 अपराह्न शाम 4:30 बजे सायं 5 से 6 बजे तक

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC GD 2025 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

  • परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • परीक्षा के प्रत्येक सेक्शन के लिए 60 मिनट का समय निर्धारित है।
विज्ञापन

SSC GD 2025 Exam Guidelines: परीक्षा दिवस के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश

  • एडमिट कार्ड अनिवार्य: परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को SSC GD 2025 एडमिट कार्ड साथ लाना होगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
  • वैध पहचान पत्र आवश्यक: उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या कोई अन्य मान्य पहचान पत्र लाना होगा।
  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित: परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना प्रतिबंधित है।
  • अतिरिक्त सामग्री की अनुमति नहीं: परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार का कच्चा कागज, नोटबुक, पेन या पेंसिल ले जाना मना है।
  • फोटो स्पष्ट होनी चाहिए: उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि एडमिट कार्ड पर लगी तस्वीर साफ और स्पष्ट हो। यदि तस्वीर अस्पष्ट हो, तो परीक्षा से पहले SSC अधिकारियों से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed