फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD 2022: Candidates will not get the chance to apply again, know how many candidates take part in-safalta

SSC GD 2022 : अभ्यर्थियों को दोबारा नहीं मिलेगा आवेदन का मौका, जानें भर्ती में कितने अभ्यर्थी लेते हैं हिस्सा

Mon, 21 Nov 2022 01:14 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Mon, 21 Nov 2022 01:14 PM IST
सार

GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 में हिस्सा लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर 2022 तक चलेगी। इस भर्ती के जरिये GD कॉन्स्टेबल के 24,205 तथा NCB में सिपाही के 164 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

विज्ञापन
SSC GD 2022: Candidates will not get the chance to apply again, know how many candidates take part in-safalta
SSC GD 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस भर्ती में लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं और BSF, CISF, CRPF जैसे केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में शामिल होने के अपने सपने को पूरा करते हैं। SSC ने GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया अक्तूबर के आखिरी हफ्ते में शुरू की थी। 30 नवम्बर तक इच्छुक अभ्यर्थी इसमें आवेदन कर सकते हैं। एसएससी ने नोटिस जारी कर हाल ही में यह जानकारी दी है कि जिन उम्मीदवारों को आवेदन करना है। वह 30 नवम्बर का इंतजार न करें। जल्द आवेदन कर लें। वेबसाइट पिछली भर्तियों में अंतिम तिथि के आसपास हैंग हो गई थी। क्योंकि वेबसाइट पर ट्रैफिक काफी बढ़ जाता है। दूसरी बात अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के लिए आवेदन का दूसरा मौका आयोग नहीं देगा। ये नोटिफिकेशन में स्पष्ट कर दिया गया है। इसलिए अगर आपको भर्ती में शामिल होना है तो तुरंत एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC GD Course - Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी पक्की तैयारी करके इसमें सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसएससी जीडी सिलेबस 
एसएससी जीडी सैलरी 

एसएससी जीडी मॉक टेस्ट 
एसएससी जीडी पिछले प्रश्न पत्र 
एसएससी जीडी ई बुक्स 

इस भर्ती में कितने अभ्यर्थी लेते हैं हिस्सा :

GD कॉन्स्टेबल की भर्ती अर्धसैनिक बलों में जाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के बीच बेहद ही ज्यादा लोकप्रिय है और इसमें हिस्सा लेने के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। विभिन्न मीडिया रपटों के अनुसार इससे पहले आयोजित की गई GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 70 लाख अभ्यर्थियों ने और GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2019 में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। पदों की संख्या की तुलना में आवेदकों की संख्या को देखने के बाद यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस भर्ती में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को काफी प्रतिस्पर्धा का सामना करना होता है।

विज्ञापन

क्या है रिक्तियों की संख्या का गणित :

इस भर्ती के जरिये GD कॉन्स्टेबल के 24,205 तथा NCB में सिपाही के 164 पदों पर भर्ती की जाएगी। GD कॉन्स्टेबल के 24,205 पदों पर होने वाली भर्ती के जरिए अभ्यर्थियों का चयन BSF, CRPF समेत कुल सात अर्धसैनिक बलों के लिए किया जाना है। दरअसल आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इसके जरिये BSF में 10497, CRPF में 8911, असम राइफल्स में 1697, ITBP में 1613, SSB में 1284, SSF में 103 तथा CISF में 100 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय दिल्ली पुलिस, SSC GD, SBI PO समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। सफलता के इन कोर्सेस में आपको दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में घर बैठे परीक्षाओं की तैयारी करने का मौका मिलता है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed