फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD 2022: After CBT so many km. The race will get you a job, know when the recruitment process-safalta

SSC GD 2022 : CBT के बाद इतने किमी. की दौड़ दिलाएगी नौकरी, जानिए कब तक पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया

Sun, 20 Nov 2022 01:10 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Sun, 20 Nov 2022 01:10 PM IST
सार

GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर 2022 तक चलेगी। इस भर्ती के जरिये GD कॉन्स्टेबल के 24,205 तथा NCB में सिपाही के 164 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस परीक्षा में 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
SSC GD 2022: After CBT so many km. The race will get you a job, know when the recruitment process-safalta
एसएससी जीडी 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय अर्धसैनिक बल में शामिल होकर देशसेवा की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के पास कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने का ये शानदार अवसर है। आवेदन की अंतिम तिथि में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं। एसएससी द्वारा 24205 कांस्टेबल और एनसीबी के 164 पदों के लिए आयोजित कराई जा रही इस भर्ती में उम्मीदवारों को चयनित होने के लिए कई चरणों से होकर गुजरना होगा। दरअसल इस भर्ती के लिए पहले CBT, उसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक पात्रता परीक्षा(PET) आयोजित की जाएगी। साथ ही अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में भी हिस्सा लेना होगा। इस भर्ती के CBT के पैटर्न में हुए बदलाव के बाद अभ्यर्थियों को यह चिंता होने लगी है कि क्या अब इसमें दौड़ भी अलग ढंग से होगी। हालांकि अभ्यर्थियों को इस संबंध में चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल इसके लिए होने वाली दौड़ में सफल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को पहले की ही तरह 24 मिनट में 5 किलोमीटर तथा महिला अभ्यर्थियों को 8 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। अगर आप भी एसएससी जीडी भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो लिखित परीक्षा में अपने पक्के सिलेक्शन के लिए Safalta.com की SSC GD Free E Book : Download Now की सहायता ले सकते हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसएससी जीडी सिलेबस 
एसएससी जीडी सैलरी 
एसएससी जीडी मॉक टेस्ट 
एसएससी जीडी पिछले प्रश्न पत्र 

सीबीटी में 100 प्रश्नों की जगह इतने प्रश्न पूछे जाएंगे :

जनवरी 2023 में आयोजित होने जा रही SSC GD की इस भर्ती के लिए पहले चरण में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन किया जाएगा। एसएससी सीजीएल के पैटर्न में बदलाव करने के बाद अब एसएससी ने एसएससी जीडी परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव कर दिया है। इस परीक्षा में अब 100 की जगह अभ्यर्थियों से केवल 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं इनका वेटेज भी अब बढ़ा दिया गया है। पहले 100 प्रश्न केवल 100 अंक के होते थे। लेकिन अब 80 प्रश्नों के लिए 160 अंक पूर्णांक रखा गया है। यानि हरेक सवाल के लिए 2 अंक निर्धारित किए गए हैं। 

विज्ञापन

नौकरी मिलने में लगेगा कितना समय :

आयोग द्वारा 4 वर्ष पहले निकाली गई GD कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 18 अगस्त 2018 को जारी किया गया था और इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा, PET, PST तथा मेडिकल टेस्ट के बाद अभ्यर्थियों का फाइनल रिजल्ट जनवरी 2021 में जारी किया गया था। वहीं GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के लिए नोटिफिकेशन 17 जुलाई 2021 को जारी किया गया था और इसका फाइनल रिजल्ट 8 नवंबर 2022 को जारी किया गया है। GD कॉन्स्टेबल की इन भर्तियों में लगने वाले समय के आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है की GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग 2023 के आखिर या 2024 की शुरूआत में मिल जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय दिल्ली पुलिस, SSC GD, SBI PO समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। सफलता के इन कोर्सेस में आपको दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में घर बैठे परीक्षाओं की तैयारी करने का मौका मिलता है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed