फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Exam Schedule Revised New Exam Calendar Released for SSC MTS, SSC CPO, SSC CHSL

SSC Exam Schedule: एसएससी एमटीएस, सीपीओ, सीएचएसएल का परीक्षा कैलेंडर जारी, जानें कब आएगी अधिसूचना?

Thu, 27 Apr 2023 08:11 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 27 Apr 2023 08:11 PM IST
सार

SSC 2023 Exam Schedule : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अगस्त, सितंबर और अक्तूबर महीने के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। उम्मीदवार परीक्षा कार्यक्रम यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
SSC Exam Schedule Revised New Exam Calendar Released for SSC MTS, SSC CPO, SSC CHSL
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 2023 Exam Schedule - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC 2023 Exam Schedule Revised: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अगस्त, सितंबर और अक्तूबर महीने के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। उम्मीदवार परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर देख सकते हैं। SSC MTS, SSC CPO और SSC CHSL परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन

SSC CHSL Notification नौ मई को आएगा

नए शेड्यूल के मुताबिक एसएससी सीएचएसएल 2023 यानी कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा का आयोजन दो से 22 अगस्त, 2023 के बीच किया जाएगा। नोटिफिकेशन नौ मई, 2023 को आने की उम्मीद है। इसके तहत ग्रुप सी पोस्ट जैसे- भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ कार्यालयों और विभिन्न संवैधानिक निकायों/ सांविधिक निकायों/ अधिकरणों आदि के लिए अवर मंडल लिपिक/ कनिष्ठ सचिवालय सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि की भर्ती होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC MTS Notification 14 जून को होगा जारी

वहीं, दूसरी ओर, एसएससी मल्टी-टास्किंग स्टाफ (गैर-तकनीकी) और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा की अधिसूचना 14 जून, 2023 को जारी की जाएगी। एसएससी मल्टी-टास्किंग स्टाफ (गैर-तकनीकी) और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, एक से 29 सितंबर, 2023 तक निर्धारित है। परीक्षा सामान्य केंद्रीय सेवा समूह 'सी' में एमटीएस और भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ कार्यालयों और हवलदार ग्रुप 'सी' में गैर-राजपत्रित, गैर-अनुसचिवीय पद पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी। 

 

विज्ञापन

SSC CPO Notification 20 जुलाई को होगा जारी

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से एसएससी सीपीओ परीक्षा 2023 दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर रिक्तियों के लिए तीन से छह अक्तूबर, 2023 तक भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। आयोग की ओर से एसएससी सीपीओ परीक्षा की आधिकारिक अधिसूचना 20 जुलाई, 2023 को जारी की जाएगी।

 

SSC CHSL, MTS, CPO परीक्षा कार्यक्रम


एसएससी सीएचएसएल 2023 परीक्षा : दो से 22 अगस्त, 2023

एसएससी एमटीएस 2023 परीक्षा : एक से 29 सितंबर, 2023

दिल्ली पुलिस एसआई और एसएससी सीएपीएफ परीक्षा 2023 : तीन से छह अक्तूबर, 2023
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed