फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Departmental Exam 2026: Apply for Various Posts, Check Eligibility and Application Rules

SSC SSA Vacancy: एसएसए, एलडीसीई समेत विभिन्न पदों पर भर्ती, अनुभव वालों के लिए मौका; जानें आवेदन की शर्तें

Sat, 06 Jun 2026 02:09 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 06 Jun 2026 02:09 PM IST
सार

SSC SSA/UDC LDCE 2025 Notification: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएसए, एलडीसीई समेत कई विभागीय पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए सीमित विभागीय परीक्षा के जरिए चयन होगा।

विज्ञापन
SSC Departmental Exam 2026: Apply for Various Posts, Check Eligibility and Application Rules
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने वरिष्ठ सचिवालय सहायक/उच्च श्रेणी क्लर्क पदों के लिए एक विभागीय परीक्षा की अधिसूचना जारी की है। यह परीक्षा जुलाई-अगस्त 2026 में दिल्ली-एनसीआर में हो सकती है। इस भर्ती में केवल सरकारी विभागों में काम कर रहे योग्य कर्मचारियों (JSA/LDC) को ही आवेदन करने का मौका मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया 5 जून से 26 जून 2026 तक चलेगी। यह परीक्षा पदोन्नति और चयन सूची में शामिल होने के लिए आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन

आवेदन के लिए क्या है योग्यता?

विभाग/संगठन योग्यता
केंद्रीय पासपोर्ट संगठन स्नातक + जूनियर पासपोर्ट सहायक पद पर 6 साल की सेवा
सशस्त्र बल मुख्यालय JSA पद पर कम से कम 5 साल की सेवा (कुछ मामलों में 4 साल भी)
रेल बोर्ड सचिवालय LDC/JSA पद पर 5 साल सेवा + टाइपिंग पास + अधिकतम आयु 50 वर्ष
केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण LDC पद पर 5 साल की नियमित सेवा
केंद्रीय सतर्कता आयोग JSA पद पर 5 साल की नियमित सेवा
भारत निर्वाचन आयोग JSA/LDC पद पर 3–5 साल सेवा (नियम अनुसार)
भारतीय वन सर्वेक्षण LDC/JSA पद पर 5 साल की सेवा
NTRO (राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन) JSA/LDC पद पर 5 साल की सेवा
रक्षा संपदा महानिदेशालय हिंदी टाइपिस्ट पद पर 5 साल की सेवा + आयु 45 वर्ष से कम
MSME मंत्रालय LDC पद पर 5 साल की सेवा (लेवल-2)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

सबसे पहले उम्मीदवारों की पेपर-I (ऑनलाइन परीक्षा) होगी, और इसके आधार पर ही पेपर-II के लिए चयन किया जाएगा। पेपर-I पास करने वाले उम्मीदवारों की पेपर-II (वर्णनात्मक परीक्षा) और उसके बाद सेवा रिकॉर्ड (APAR) का मूल्यांकन किया जाएगा। अंतिम चयन पेपर-I, पेपर-II और APAR के कुल प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवार को SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसमें नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और बेसिक जानकारी भरनी होती है। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलता है।

इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को पूरा भरना होता है। इसमें व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और नौकरी से जुड़ी जानकारी सही-सही भरनी होती है। साथ ही जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर भी अपलोड करने होते हैं।

अंत में आवेदन फॉर्म को अच्छे से चेक करके फाइनल सबमिट करना होता है। यदि कोई फीस लागू है तो उसका भुगतान करना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed