SSC Delhi Police Constable 2022: किसी भी परिस्थिति में आगे नहीं बढ़ेगी आवेदन की तारीख इसलिए जल्द कर दें आवेदन, साथ ही जानें किन अभ्यर्थियों को मिलने वाले हैं एक्स्ट्रा मार्क्स
कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के सैकड़ों पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 16 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के पास दिल्ली पुलिस में नौकरी प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के सैकड़ों पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया काफी पहले सेही शुरू है और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 16 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मेल) के 503 पदों, हेड कॉन्स्टेबल (मेल, एक्स सर्विसमेन) के 56 पदों तथा हेड कॉन्स्टेबल (फीमेल) के 276 पदों पर भर्ती की जानी है। अभ्यर्थी इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारियां SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं। वहीं से इसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवंपक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
16 जून के बाद नहीं मिलेगा आवेदन का मौका :
इस भर्ती में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को 16 जून से पहले ही इसके लिए आवेदन कर देना चाहिए। SSC ने हाल ही में एक नोटिस जारी करके अभ्यर्थियों को यह सूचना दी है कि उन्हें किसी भी हालत में 16 जून के बाद इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन के अंतिम दिनों में वेबसाइट क्रैश या आवेदन पेज नहीं खुलने जैसी समस्याओं से बचने के लिए इस भर्ती के लिए जल्द आवेदन कर देना चाहिए।
इन अभ्यर्थियों को मिलेंगे एक्स्ट्रा मार्क्स :
इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले जिन अभ्यर्थियों के पास एनसीसी सी लेवल सर्टिफिकेट होगा। उन्हें पांच फीसदी अतरिक्त मार्क्स, एनसीसी बी लेवल सर्टिफिकेट वालों को 3 फीसदी अतिरिक्त मार्क्स और एनसीसी ए लेवल सर्टिफिकेट वालों को दो फीसदी अतिरिक्त मार्क्स प्रदान किए जायेंगे। साथ ही राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी से डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थियों को भी अतिरिक्त मार्क्स दिए जाएंगे। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
किस पैटर्न पर होगा CBT का आयोजन :
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले 100 अंक के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में हिस्सा लेना होगा और यह परीक्षा सितंबर महीने में आयोजित की जा सकती है। 100 अंकों की इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस से 20 अंक के 20 प्रश्न, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 20 अंक के 20 प्रश्न, जनरल इंटेलिजेंस से 25 अंक के 25 प्रश्न और इंग्लिश लैंग्वेज से 25 अंक के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों से कंप्यूटर फंडामेंट्सल्स, एमएस एक्सेल, एमएस वेब, कम्युनिकेशन, इंटरनेट, www तथा वेब ब्राउज़र इत्यादि से 10 अंक के 10 प्रश्न पूछे जाएंगे।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये safalta app और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।