SSC CPO SI Bharti 2022: एग्जाम में दो अभ्यर्थियों के समान अंक आने पर किसे मिलेगी नौकरी, जानिए क्या है नियम
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस के अलावा विभिन्न अर्धसैनिक बलों में सबइंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। सीपीओ एसआई भर्ती की आवेदन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। जल्द ही उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट मिल सकता है।
विस्तार
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से आयोजित की जा रही 4300 सबइंस्पेक्टर पदों की भर्ती की आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, पीईटी, पीएसटी व मेडिकल परीक्षण से होकर गुजरना होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि लिखित परीक्षा की तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। जिसके बाद कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। भर्ती संबंधी किसी भी तरह की जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आयोग की वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। वहीं अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आप जल्द ही एसएससी की किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की SSC -E-book -2022 -Download Now की मदद से अपनी परीक्षा के लिए घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।
दो अभ्यर्थियों के समान अंक आने पर किसका होगा चयन?
कर्मचारी चयन आयोग की सीपीओ एसआई भर्ती की चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को दो बार लिखित परीक्षाएं देनी होंगी। इसके बाद पीईटी व पीएसटी से होकर गुजरना होगा।हालांकि इन सभी प्रक्रियाओं से होकर गुजरने के बाद अंत में यदि दो अभ्यर्थियों के अंक समान हो जाते हैं तो जिस अभ्यर्थी के पेपर -II में अधिक नंबर होंगे उन्हें वरीयता क्रम में रखा जाएगा। इसके अलावा अगर पेपर-II में भी एक जैसे अंक होते हैं तो अधिक आयु वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं इन दोनों स्थितियों में समानता होने पर कैंडिडेट्स को नाम के अल्फाबेटिकल आर्डर के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी। इस पूरी जानकारी को विस्तार से समझने के लिए भर्ती के लिए जारी की गई अधिसूचना को देख लेना चाहिए।
कहां होगा उम्मीदवारों का चयन
कर्मचारी चयन आयोग की सीपीओ -एसआई भर्ती के जरिए दिल्ली पुलिस में उपनिरिक्षक बनने के अलावा कैंडिडेट्स को सीआरपीएफ, सीआईएसएफ,बीएसएफ व आईटीबीपी जैसे केंद्रीय सुरक्षा बलों में सबइंस्पेक्टर बनने का भी मौका मिलेगा।कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपीलेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।