SSC CPO Recruitment 2022: एसएससी सीपीओ भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 4300 है रिक्त पदों की संख्या, जल्द करें आवेदन
SSC CPO Recruitment 2022: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी की गई SSC CPO Recruitment के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 अगस्त, 2022 को शुरू कर दी गई है। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 30 अगस्त, 2022 को रात 11 बजे तक निर्धारित की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CPO Recruitment 2022: कर्मचारी चयन आयोग/SSC ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (SSC CPO) में सब इंस्पेक्टर के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा, 2022 के लिए नोटिफिकेशन को जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत भी कर दी गई है। आवेदन ऑनलाइन मोड में होंगे। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। आइए हम इस खबर में आपको बताते हैं आवेदन की पूरी प्रक्रिया...
aSSC CPO Recruitment 2022: इस तारीख तक होंगे आवेदन
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी की गई SSC CPO Recruitment के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 अगस्त, 2022 को शुरू कर दी गई है। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 30 अगस्त, 2022 को रात 11 बजे तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपना आवेदन शु्ल्क 31 अगस्त, 2022 तक जमा कर सकेंगे। बता दें कि यह भर्ती बहुत जानी-मानी है। लाखों की संख्या में उम्मीदवार इसके लिए अपना आवेदन करते हैं। इसलिए उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें।
SSC CPO Recruitment 2022: 4300 है रिक्त पदों की संख्या
SSC CPO Recruitment के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 4300 है। इनमें से 228 पद दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर (पुरुष), 112 पद सब इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस (महिला) के लिए है। वहीं, 3960 पद केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में जीडी के लिए है।
- आवेदन शुरू होने की तारीख- 10 अगस्त, 2022
- आवेदन जमा होने की आखिरी तारीख- 30 अगस्त, 2022
- आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 31 अगस्त, 2022
- आवेदन पत्र में सुधार की तारीख- 01 सितंबर, 2022
- सीबीटी परीक्षा की तारीख- नवंबर, 2022
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या इसके समकक्ष की कोई डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदकों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। हालांकि, महिला, एससी, एसटी और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन निशुल्क है। अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को चेक करें- SSC CPO Recruitment 2022 Notification
उम्मीदवार अपना आवेदन नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के जमा कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सीपीओ भर्ती के लिए पंजीकरण से जुडे़ लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रेजिस्ट्रेशन करें।
- अब आईडी पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब आवेदन पत्र को भरें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।