फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CPO notification 2024 out at ssc.gov.in, registrations starts for Tier 1 will held on May 9, 10 and 13

SSC CPO 2024: एसएससी सीपीओ परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, एसआई पदों पर पंजीकरण भी शुरू; आवेदन के लिए ये है लिंक

Tue, 05 Mar 2024 01:22 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 05 Mar 2024 01:22 PM IST
सार

SSC CPO Notification 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में एसआई की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 28 मार्च, 2024 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
SSC CPO notification 2024 out at ssc.gov.in, registrations starts for Tier 1 will held on May 9, 10 and 13
SSC CPO 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

SSC CPO 2024: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में उप-निरीक्षक के पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार के लिए आवेदन पत्र भी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। 

विज्ञापन

28 मार्च तक भरें फॉर्म

इच्छुक उम्मीदवार 28 मार्च, 2024 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 29 मार्च, 2024 है।

यदि आवेदक से भर्ती के लिए आवेदन पत्र को भरने में कोई गलती हो जाती है और वे एसएससी सीपीओ आवेदन पत्र 2024 में सुधार या कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो वे 30 से 31 मार्च, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकेंगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जरूर पढ़ें आधिकारिक नोटिस

इसके अलावा, एसएससी सीपीओ 2024 परीक्षा के लिए वेबसाइट पर एक आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है, जिसमें परीक्षा के बारे में महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं, जैसे रिक्तियों की संख्या, पात्रता मानदंड, परीक्षा केंद्र, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम आदि। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से संबंधित प्रत्येक विवरण जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना को एक बार अवश्य देखें।

आवेदकों को यह ध्यान रखना होगा कि सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर (जीडी) और दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (कार्यकारी) के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एसएससी सीपीओ परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है।

पूरी भर्ती और चयन प्रक्रिया में 4 चरण होते हैं: पेपर I, शारीरिक मानक परीक्षण/शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण, पेपर II और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा। भर्ती में अपना स्थान सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवार का सभी चरणों में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। SSC CPO 2024 परीक्षा का पेपर I 9, 10 और 13 मई 2024 को आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

एसएससी सीपीओ 2024 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर, "सभी नोटिफिकेशन" सेक्शन में "केंद्रीय पुलिस संगठन (सीपीओ) में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) के पदों पर भर्ती परीक्षा-2024" ढूंढें और "लॉगिन या रजिस्टर" विकल्प का उपयोग करके वनटाइम पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
  • नोटिफिकेशन खोलें और "ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें और अपना नाम, जन्मतिथि, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करके पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करें।
  • पंजीकरण के बाद, आपको अपना शैक्षिक योग्यता, अनुभव, जाति, श्रेणी आदि जानकारी के साथ आवेदन पत्र भरना होगा।
  • आवेदक को अपनी फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षिक प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। सभी जानकारी भरने और शुल्क का भुगतान करने के बाद, आपको अपना आवेदन जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed