फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Constable GD 2026 Exam Postponed Scheduled on 23 Feb, Fresh Dates to Be Announced Soon

SSC GD 2026 Postponed: 23 फरवरी की एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा स्थगित, जानें नई तिथि पर क्या है अपडेट

Tue, 17 Feb 2026 06:32 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 17 Feb 2026 06:32 PM IST
सार

SSC Constable GD 2026 Postponed: एसएससी ने कॉन्स्टेबल (GD) 2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा, जो 23 फरवरी से शुरू होनी थी, अगली सूचना तक स्थगित कर दी है। नई तिथियां बाद में जारी होंगी। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को स्लॉट चयन सुविधा नहीं मिलेगी।
 

विज्ञापन
SSC Constable GD 2026 Exam Postponed Scheduled on 23 Feb, Fresh Dates to Be Announced Soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

SSC Constable GD 2026 Exam Postponed: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कॉन्स्टेबल (GD) परीक्षा 2026 को स्थगित करने का फैसला किया है। आयोग की ओर से 17 फरवरी 2026 को जारी आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि 23 फरवरी 2026 से प्रस्तावित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) को अगली सूचना तक टाल दिया गया है। नई परीक्षा तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।

विज्ञापन


यह परीक्षा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), एसएसएफ (SSF) और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) पदों के लिए आयोजित की जानी थी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से संबंधित ताजा जानकारी समय आने पर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन

 
Trending Videos

स्लॉट चयन की सुविधा नहीं होगी

नोटिस के अनुसार, इस परीक्षा के लिए स्लॉट चयन (Slot Selection) की सुविधा लागू नहीं होगी। परीक्षा शुरू होने से 8 से 10 दिन पहले परीक्षा शहर की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, अभ्यर्थियों के एडमिशन सर्टिफिकेट (एडमिट कार्ड) परीक्षा तिथि से 2–3 दिन पहले जारी किए जाएंगे।



आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें। फिलहाल परीक्षा स्थगित होने से लाखों अभ्यर्थियों को नई तारीखों का इंतजार है।

विज्ञापन

क्या रही परीक्षा स्थगित होने की वजह?

आयोग ने परीक्षा स्थगन से संबंधित नोटिस में इसका कारण तो नहीं बताया है, लेकिन परीक्षा रद्द होने का अंदेशा पहले ही लगाया जा रहा था। दरअसल, एमटीएस की परीक्षा 4 फरवरी से देशभर में आयोजित की जा रही है, जोकि 19 फरवरी तक होनी है। लेकिन कई जगह परीक्षा रद्द होने के बाद वह 23 फरवरी को पुनर्निधारित हुई। दूसरा अंदेशा इस वजह से लगाया गया क्योंकि अभी तक भी एसएससी ने इस भर्ती की स्लॉट बुकिंग शुरू नहीं की थी। तीसरा अंदेशा इस बात से लगाया जा रहा है कि अभी तक परीक्षा शहर सूचना पर्ची तक जारी नहीं हुई थी, जोकि आमतौर पर परीक्षा से 10 दिन पहले जारी कर दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed