फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHT, JHT Recruitment 2025 Registration Last date Today; Apply at ssc.gov.in For 437 Posts

SSC CHT 2025: मास्टर डिग्री वालों के लिए एसएससी की भर्ती, अनुवादक के 400+ पदों पर आवेदन करने का आज अंतिम दिन

Thu, 26 Jun 2025 11:49 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 26 Jun 2025 11:49 AM IST
सार

SSC CHT 2025 Vacancy: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से हिंदी ट्रांसलेटर के 400 से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। पंजीकरण प्रक्रिया आज समाप्त होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवारों को तुरंत आवेदन करने की सलाह दी जाती है।
 

विज्ञापन
SSC CHT, JHT Recruitment 2025 Registration Last date Today; Apply at ssc.gov.in For 437 Posts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

SSC Junior Hindi Translator Recruitment 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से संयुक्त हिंदी अनुवादक (CHT) के पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से अनुवादक के 437 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. के माध्यम से आज तक इन भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

SSC JHT 2025 Vacancy: नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर/सीनियर हिंदी अनुवादक के कुल 437 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 जून, 2025 है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 जून, 2025 (रात्रि 11.00 बजे) तक है। आवेदन सुधार विंडो 1 जुलाई से 2 जुलाई रात्रि 11.00 बजे तक खुली रहेगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षण का आयोजन 12 अगस्त, 2025 को किया जाएगा।
 

आयोजन तारीख
अधिसूचना जारी, ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ 5 जून, 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून, 2025
सीबीटी परीक्षा तिथि 12 अगस्त, 2025
आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in.

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC JHT Eligibility: पात्रता मानदंड

उम्मीदवारों को एसएससी जेएचटी अधिसूचना 2025 के अनुसार सभी आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी और हिंदी अनिवार्य विषयों या वैकल्पिक विषयों के साथ हिंदी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उनके पास मान्यता प्राप्त अनुवाद डिप्लोमा या अनुवाद का 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एसएससी जूनियर हिंदी अनुवादक चयन प्रक्रिया में दो चरण होते हैं, जैसे पेपर 1 (वस्तुनिष्ठ) और पेपर (वर्णनात्मक)

विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न

एसएससी जेएचटी पेपर 1 बहुविकल्पीय प्रश्नों का होगा जिसमें सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिंदी से 100-100 प्रश्न पूछे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को फिर पेपर 2 के लिए बुलाया जाएगा, जो वर्णनात्मक प्रकार का होगा और पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उम्मीदवार के अनुवाद और निबंध लेखन कौशल का आकलन करेगा।

एसएससी जेएचटी के लिए आवेदन शुल्क

इच्छुक उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/पूर्व सैनिक एवं महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

एसएससी जेएचटी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवारों को एसएससी जेएचटी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर ऑनलाइन आवेदन करें बटन पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण संख्या और पासवर्ड प्राप्त करने के लिए स्वयं को पंजीकृत करें।
  • पुनः लॉगिन करें और शेष जानकारी भरें।
  • आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंट लें और डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed