फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHT 2024 Marks, Final Answer Key and Response Sheet out at ssc.gov.in; Download till 4 April

SSC CHT 2024: एसएससी सीएचटी भर्ती के अंक और अंतिम उत्तर कुंजी जारी; इस तारीख तक वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड

Mon, 03 Mar 2025 08:10 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 03 Mar 2025 08:10 PM IST
सार

SSC CHT Final Answer Key: एसएससी ने संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा के पेपर-1 के अंक, अंतिम उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिाकरिक वेबसाइट पर जाकर इन्हे देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
SSC CHT 2024 Marks, Final Answer Key and Response Sheet out at ssc.gov.in; Download till 4 April
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC CHT Marks 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज 3 मार्च को संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा (CHT) 2024 के पेपर-1 के अंक, फाइनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर अपना स्कोर, अंतिम उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करना होगा, तभी वे अपने व्यक्तिगत अंक देख पाएंगे। आयोग द्वारा इससे पहले 14 फरवरी 2025 को परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएससी ने एक आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए बताया कि "आयोग ने 3 मार्च 2025 (शाम 6:00 बजे) को संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा (CHT) 2024 के पेपर-1 के अभ्यर्थियों की रिस्पॉन्स शीट के साथ फाइनल आंसर की को अपलोड कर दिया है। इसके अलावा, योग्य और गैर-योग्य अभ्यर्थियों के अंक भी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।"

चार अप्रैल तक देख सकते हैं अपने अंक

उम्मीदवार 03 मार्च 2025 (शाम 6:00 बजे) से 04 अप्रैल 2025 (शाम 6:00 बजे) तक एसएससी की वेबसाइट पर अपनी रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर अपने अंक देख सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • एसएससी सीएचटी मार्क्स और फाइनल आंसर की जारी होने की तिथि: 3 मार्च 2025
  • अंकों को चेक करने की अंतिम तिथि: 4 अप्रैल 2025


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर अपने अंक देख और डाउनलोड कर लें। किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए समय से पहले स्कोरकार्ड डाउनलोड करना बेहतर होगा।

SSC CHT Scorecard 2025: डाउनलोड करने की प्रक्रिया

अगर आप एसएससी सीएचटी का स्कोरकार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर पहुंचकर रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और लॉग इन करें।
  • रिजल्ट/मार्क्स सेक्शन में जाएं और उस पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड खुल जाएगा।
  • अपने अंकों को ध्यान से चेक करें।
  • डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपना स्कोरकार्ड सेव कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें, क्योंकि तय समयसीमा के बाद यह वेबसाइट से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed