फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHSL Tier-II Final Answer Key, Response Sheet out at ssc.gov.in; Scorecards also available to download

SSC CHSL 2024: एसएससी सीएचएसएल टियर-II की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, स्कोर कार्ड भी हुए वेबसाइट पर उपलब्ध

Thu, 06 Mar 2025 08:07 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 06 Mar 2025 08:07 PM IST
सार

SSC CHSL 2024: एसएससी सीएचएसएल टियर-II परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी, प्रश्नपत्र, प्रतिक्रिया पत्रक और स्कोरकार्ड अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
SSC CHSL Tier-II Final Answer Key, Response Sheet out at ssc.gov.in; Scorecards also available to download
SSC CHSL 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

SSC CHSL Tier 2 Scorecard, Final Answer Key 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज 6 मार्च को एसएससी सीएचएसएल टियर-II परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी के साथ-साथ आयोग ने प्रश्नपत्र, प्रतिक्रिया पत्रक और स्कोरकार्ड भी जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार टियर-II परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं और अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


अंतिम उत्तर कुंजी चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा। एसएससी ने 18 फरवरी 2025 को सीएचएसएल भर्ती 2024 का अंतिम परिणाम जारी किया था। आयोग ने अब सफल/असफल अभ्यर्थियों का स्कोरकार्ड जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 मार्च तक रहेगी सुविधा

आयोग ने कहा है कि जो अभ्यर्थी परीक्षा में सफल/असफल घोषित किए गए थे वे अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करके उम्मीदवार डैशबोर्ड पर परिणाम/अंक टैब पर क्लिक करके अपने व्यक्तिगत अंक देख सकते हैं। यह सुविधा 6 मार्च 2025 (शाम 06:00 बजे) से 20 मार्च 2025 (शाम 06:00 बजे) तक उपलब्ध रहेगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम उत्तर कुंजी और अपने प्रश्न पत्र सह प्रतिक्रिया पत्रक का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें, क्योंकि बाद में यह उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
 

SSC CHSL Tier 2 Scorecard Download: ऐसे डाउनलोड करें एसएससी सीएचएसएल टियर-II स्कोरकार्ड 

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर पंजीकृत आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
  • इसके बाद आपको रिजल्ट/मार्क्स टैब पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड खुलकर आ जाएगा।
  • स्कोरकार्ड में उल्लिखित सभी विवरणों की ध्यानपूर्वक जांच करें।
  • स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।
  • भविष्य के लिए अपने स्कोरकार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें, क्योंकि तय समयावधि के बाद यह उपलब्ध नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed