फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHSL tier 2 answer key out know how to download at ssc.nic.in

SSC CHSL Answer Key: सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

Sat, 13 Jan 2024 05:58 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 13 Jan 2024 05:58 PM IST
सार

SSC CHSL Answer Key: एसएससी सीएचएसएल टियर-2 भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC CHSL tier 2 answer key out know how to download at ssc.nic.in
SSC CHSL Answer Key - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SSC CHSL Tier 2 Answer key: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (सीएचएसएल) टियर-2 भर्ती परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी रिस्पॉन्स शीट के साथ जारी की गई है। एसएससी सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा 2023 में शामिल उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

एसएससी की तरफ से जारी की गई अंतरिम उत्तर कुंजी के खिलाफ अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को प्रति चुनौती दिए गए प्रश्न के लिए 100 रुपये का भुगतान करना होगा। आपत्तियां उठाने की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2024 तक है। आयोग ने कहा कि 15 जनवरी शाम 4 बजे के बाद प्राप्त चुनौतियों पर विचार नहीं किया जाएगा। एसएससी ने कहा कि उम्मीदवार अपनी संबंधित प्रतिक्रिया पुस्तिकाओं का प्रिंट आउट ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने आगे बताया कि उम्मीदवारों को एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परिणाम 2023 की घोषणा से पहले अपना विकल्प-सह-वरीयता प्रस्तुत करना होगा। एसएससी जल्द ही एक नोटिस अपलोड करेगा और एक निश्चित समय अवधि के भीतर उम्मीदवारों की प्राथमिकताएं प्राप्त करने के लिए विंडो सक्रिय करेगा। एसएससी ने कहा कि उम्मीदवार अपनी संबंधित प्रतिक्रिया पुस्तिकाओं का प्रिंट आउट ले सकते हैं क्योंकि वे दी गई समय अवधि के बाद उपलब्ध नहीं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed