फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHSL tier 2 admit card 2024 out at ssc.gov.in; exam on November 18

SSC CHSL Tier 2 Admit Card: एसएससी सीएचएसएल टियर II परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, समझ लें डाउनलोड करने का तरीका

Tue, 12 Nov 2024 03:22 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 12 Nov 2024 03:22 PM IST
सार

SSC CHSL Admit Card: एसएसएसी सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हो चुका है। योग्य उम्मीदवार संबंधित क्षेत्रीय एसएससी वेबसाइट के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
SSC CHSL tier 2 admit card 2024 out at ssc.gov.in; exam on November 18
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

SSC CHSL Tier 2 Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज, 12 नवंबर को संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (CHSL 2024) टियर 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक क्षेत्रीय एसएससी वेबसाइट के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

उम्मीदवारों को एसएससी सीएचएसएल हॉल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। 
 

SSC CHSL tier 2 admit card 2024 out at ssc.gov.in; exam on November 18
SSC CHSL 2024 Admit Card - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (@ssc.gov.in.)

एडमिट कार्ड में शामिल हें ये विवरण

एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2024 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर या पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि और समय, पते के साथ परीक्षा स्थल, उम्मीदवार की तस्वीर और हस्ताक्षर, रिपोर्टिंग समय और शिफ्ट का समय जैसे महत्वपूर्ण विवरण होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

SS CHSL Tier II Exam Date: 18 नवंबर को है परीक्षा

एसएससी सीएचएसएल 2024 टियर 2 परीक्षा का आयोजन 18 नवंबर, 2024 को किया जाएगा। आयोग 24 नवंबर, 2024 तक इस परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करेगा। एसएससी सीएचएसएल भर्ती अभियान 2024 का लक्ष्य विभाग में कुल 3,712 रिक्तियों को भरना है।

SSC CHSL Tier II Exam Pattern: सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा पैटर्न

टियर 2 परीक्षा में तीन सेक्शन शामिल होंगे- सेक्शन 1, 2 और 3। टियर 2 परीक्षा एक ही दिन में दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। सत्र-। में सेक्शन-।, सेक्शन-॥ और सेक्शन-।।। के मॉड्यूल-। का संचालन शामिल होगा। सत्र-।। में सेक्शन-।।। के मॉड्यूल-।। का संचालन शामिल होगा। उम्मीदवारों के लिए टियर-2 के सभी सेक्शन को पास करना अनिवार्य होगा।
 

विज्ञापन

SSC CHSL Admit Card 2024 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल टियर II एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाएं। 
  • अब लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और लिंक पर पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि सहित अपनी लॉगिन जानकारी प्रदान करें। 
  • लॉग इन करने के बाद, आपका SSC CHSL टियर ।। 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  • आपको यह सुनिश्चित करने के लिए प्रवेश पत्र की जांच करनी होगी कि उसमें कोई वर्तनी संबंधी गलती या तथ्यात्मक त्रुटि नहीं है। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed