फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHSL Tier 1 final Answer key Released at ssc.nic.in sarkari result

SSC Answer key: एसएससी सीएचएसएल टियर-1 की फाइनल आंसर की जारी, ऐसे चेक करें

Wed, 17 Aug 2022 12:21 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 17 Aug 2022 12:21 PM IST
सार

SSC Answer key: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से SSC CHSL Tier-2 परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव रूप के प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
SSC CHSL Tier 1 final Answer key Released at ssc.nic.in sarkari result
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC Answer key: कर्मचारी चयन आयोग/SSC ने कंबाइंड हायर सेकंडरी (10+2) लेवल/CHSL Tier-1 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी/Answer Key को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी अब आयोग के पोर्टल पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार सीएचएसएल परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परीक्षा की उत्तर कुंजी को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

SSC Answer key: कब हुई थी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से CHSL Tier-1 परीक्षा का आयोजन 24 मई, 2022 से लेकर 10 जून, 2022 तक किया था। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की थी। आयोग ने परीक्षा के परिणाम को बीते 04 अगस्त, 2022 को जारी कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC Answer key: अब क्या होगा अगला चरण?
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी किए गए परिणाम के अनुसार कुल 54,104 उम्मीदवारों ने CHSL Tier-1 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। अब इन उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण टियर-2 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। 

विज्ञापन

SSC Answer key: कब होगी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से SSC CHSL Tier-2 परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव रूप के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।

SSC Answer key: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?

उम्मीदवार परीक्षा की उत्तर कुंजी को इन स्टेप्स की मदद से चेक कर सकते हैं-: 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे SSC CHSL Tier-1 की उत्तर कुंजी से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
  • उत्तर का मिलान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed