फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHSL Recruitment 2024 Deadline soon for 3712 posts, Apply now at ssc.gov.in

SSC CHSL 2024: बंद होने जा रही एसएससी सीएचएसएल भर्ती पंजीकरण विंडो; बेहद नजदीक है अंतिम तिथि, तुरंत करें आवेदन

Mon, 06 May 2024 02:31 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 06 May 2024 02:31 PM IST
सार

SSC CHSL 2024: एसएससी सीएचएसएल भर्ती के लिए पंजीकरण विंडो बहुत जल्द बंद होने वाली है। कुल 3712 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति होनी है। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत नीचे बताए तरीके से अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।

विज्ञापन
SSC CHSL Recruitment 2024 Deadline soon for 3712 posts, Apply now at ssc.gov.in
SSC CHSL 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

SSC CHSL 2024: कर्मचारी चयन आयोग, संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा या सीएचएसएल 2024 पंजीकरण विंडो बहुत जल्द बंद करने जा रहा है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3712 रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है, लिहाजा इच्छुक और  योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in.) पर जाकर तुरंत अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।

विज्ञापन


आपको बता दें की टियर I (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) जून-जुलाई 2024 में आयोजित होने वाली है। टियर-2 की परीक्षा की तारीख का अभी ऐलान नहीं किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत 3712 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन विंडो बंद करने के बाद आयोग की ओर से सुधार विंडो 10 से 11 मई 2024 तक खुलेगी। 

विज्ञापन

1 जुलाई से होगी परीक्षा

SSC CHSL टियर 1 परीक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 8, 9, 10, 11 और 12 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाली है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य डेटा प्रविष्टि के लिए ऑपरेटर, लोअर डिविजनल क्लर्क (एलडीसी), और जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए) और विभिन्न अन्य की कुल 3,712 रिक्तियों को भरना है।

SSC CHSL 2024: आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उनको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आयोग की ओर से आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। महिला उम्मीदवारों और आरक्षण के लिए पात्र अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और पूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। 

विज्ञापन

SSC CHSL 2024: आयु सीमा 

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार का आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ओबीसी को आयु सीमा में तीन वर्ष और एससी व एसटी को पांच वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। 

SSC CHSL 2024: शैक्षणिक योग्यता 

शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार तय की गई है- 

  • डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ, डीईओ ग्रेड ए - उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय) के लिए - साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास
  • एलडीसी/जेएसए और डीईओ/डीईओ ग्रेड ए - किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास 

SSC CHSL 2024: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएंगे। 
  • उसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। 
  • पोर्टल पर रजिस्टर करें और लॉग इन करें। 
  • संबंधित पद के लिए आवेदन करें, दस्तावेज अपलोड करें और अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed