SSC CHSL Recruitment 2022: एसएससी सीएचएसएल में विभिन्न पदों पर निकलीं भर्तियां, इस तारीख से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) सीएचएसएल के विभिन्न पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नीचें पढ़ें भर्ती विवरण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (सीएचएसएल) के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एसएससी सीएचएसएल टायर 1 के तहत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, कार्यालयों में लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए), डाक सहायक (पीए), डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) जैसे पदों पर भर्तियां होंगी।
इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया 1 फरवरी, 2022 से शुरू होगी। उम्मीदवारों के पास 7 मार्च, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है।
SSC CHSL Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन के शुरू होने की तिथि - 1 फरवरी, 2022
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 7 मार्च, 2022
SSC CHSL Recruitment 2022 का ये है भर्ती विवरण
- अवर मंडल लिपिक (एलडीसी)/ जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए) - 1,865 पद
- डाक सहायक (पीए)/छंटनी सहायक (एसए) - 3,740 पद
- डाटा एंट्री ऑपरेटर्स (डीईओ और डाटा एंट्री ऑपरेटर, ग्रेड ए) - 54 पद
- कुल - 5,649 पद
SSC CHSL Recruitment 2022 के लिए इतना मिलेगा वेतन
- अवर मंडल लिपिक (एलडीसी)/ जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए) - 19,900 से 63,200 रुपये
- डाक सहायक (पीए)/छंटनी सहायक (एसए) - 25,500 से 81,100 रुपये
- डाटा एंट्री ऑपरेटर पे स्तर 4 - 25,500 से 81,100 रुपये
- डाटा एंट्री ऑपरेटर पे स्तर 5 - 29,900 से 92,300 रुपये
- डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड ए पे स्तर 4 - 25,500 से 81,100 रुपये
SSC CHSL Recruitment 2022 के लिए ये है शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। हालांकि, डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या समकक्ष से एक विषय के रूप में गणित के साथ विज्ञान में 12वीं की पढ़ाई की होनी चाहिए।
SSC CHSL Recruitment 2022 की ये है आयु सीमा
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है।
SSC CHSL Recruitment 2022 के लिए को ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध एलडीसी, जेएसए, पीए के पदों पर भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद अधिसूचना को पढ़ें।
- अधिसूचना को पढ़ने के बाद आवेदन पत्र भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन शुल्क भरने के बाद फॉर्म को जमा कर दें।
- आवेदन पत्र जमा कराने के बाद उसे डाउनलोड करें।
- अब आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।