SSC CHSL Notification 2024: जल्द जारी हो सकता है एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन; यहां पढे़ं
SSC CHSL Notification 2024: कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (10+2) परीक्षा के लिए जल्द ही अधिसूचना जारी करेगा। अधिसूचना में रिक्तियों की कुल संख्या, पात्रता मानदंड, परीक्षा की योजना और पैटर्न, आवेदन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क आदि दिखाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CHSL Notification 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (10+2) परीक्षा (SSC CHSL 2024) के लिए जल्द ही अधिसूचना जारी करेगा। अधिसूचना जारी होने पर उम्मीदवीर आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 मई, 2024 है और परीक्षा जून-जुलाई में आयोजित की जाएगी। आयोग ने बताया कि ये तारीखें अस्थायी हैं, यानी जरूरत पड़ने पर इनमें बदलाव किया जा सकता है।
अधिसूचना जारी होने पर एसएससी सीएचएसएल की विस्तृत अधिसूचना में विभिन्न पदों के लिए रिक्तियों की संख्या, रिक्तियों की कुल संख्या, पात्रता मानदंड, परीक्षा की योजना और पैटर्न, आवेदन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क आदि दिखाया जाएगा।
उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि नई वेबसाइट पर आवेदन पत्र जमा करते समय उम्मीदवारों की लाइव तस्वीरें खींचने का विकल्प होगा। पिछली वेबसाइट पर आवेदन जमा करने के पिछले संस्करण की तुलना में यह एक नया प्रावधान है, जहां उम्मीदवारों को पहले से कैप्चर की गई तस्वीर को अपलोड करना आवश्यक था।
SSC CHSL Notification 2024: चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे:
उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा। टियर 1 परीक्षा, टियर 2 परीक्षा और एक टाइपिंग टेस्ट है। इसके अलावा, टाइपिंग टेस्ट केवल एलडीसी/जेएसए रिक्तियों के लिए है।
SSC CHSL Notification 2024: ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध SSC CHSL 2024 लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
आवेदन पत्र भरकर शुल्क भुगतान करें।
सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड कर लें।
भविष्य की जरूरतों के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें लें।