फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHSL Answer Key For Tier-1 2021 released at ssc.nic.in check here sarkari result

SSC CHSL Answer Key: एसएससी सीएचएसएल परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 23 Jun 2022 12:19 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 23 Jun 2022 12:19 PM IST
सार

SSC CHSL Answer Key: एसएससी ने जारी की गई उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे आपत्ति को 27 जून, 2022 तक दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
SSC CHSL Answer Key For Tier-1 2021 released at ssc.nic.in check here sarkari result
SSC Chsl Tier 1 Answer Key - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SSC CHSL Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग यानी की एसएससी/SSC ने कंबांइंड हायर सेकंडरी लेवल (SSC CHSL) टियर-1 परीक्षा, 2022 की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी अब ऑनलाइन माध्यम से उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा में भाग लिया था, वे उत्तर कुंजी को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आसान सी प्रक्रिया हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 

विज्ञापन

SSC CHSL Answer Key: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा, 2021 का आयोजन 24 मई, 2022 से लेकर 10 जून, 2022 तक किया गया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न राज्यों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब आयोग ने परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC CHSL Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा मिलेगी?
जी हां, एसएससी ने जारी की गई उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे आपत्ति को 27 जून, 2022 तक दर्ज करा सकते हैं। इस तारीख को रात 8 बजे सुविधा को बंद कर दिया जाएगा। बता दें कि आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से दर्ज हो सकेगी और उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क भी जमा करने होंगे।

विज्ञापन

SSC CHSL Answer Key: कब आएंगे परिणाम? 

 कर्मचारी चयन आयोग उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्ति की समीक्षा विशेषज्ञों से कराएगा। इसके बाद आयोग की ओर से एक अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसी पर परिणाम भी आधारित होंगे। बता दें कि आयोग की ओर से इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों में लोअर डिवीजनल क्लर्क, जूनियर सचिवालय सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, डाक सहायक और सॉर्टिंग सहायक आदि के रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed